बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
13-Jan-2020 09:14 PM
By SUMIT KUMAR
PATNA : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बौना साबित हो रही है. पटना में पुलिस से क्राइम कंट्रोल नहीं हो पा रहा है. लेकिन पटना पुलिस के अधिकारी खूब चर्चे में हैं. पटना के गालीबाज दारोगा से जुड़ा एक और मामला सामने आया है. मां-बहन की गंदी-गंदी गालियां देने वाले दारोगा पीड़ित को केस में फंसाने की धमकी दे रहे हैं. पिछले 10 दिनों से अपहृत लड़की को ढूंढने के बजाये दारोगा उल्टे उसके भाई को फंसाने की धमकी दे रहा है.
दारोगा दे रहा धमकी
गाली देने को लेकर इन दिनों चर्चा में छाए पटना के बिक्रम थाना में पोस्टेड दारोगा पीड़ित आकाश कुमार को फंसाने की धमकी दे रहा है. पीड़ित आकाश कुमार ने बताया कि 'उसकी बहन के अपहरण मामले में पुलिस कुछ नहीं कर रही है. जब वह इस मामले की जानकारी लेने थाना पहुंचता है, तो उसे देखते ही थाना प्रभारी भाग जाते हैं. पीड़ित आकाश ने बताया कि दारोगा धमकी देते हैं कि तुमने मेरा कॉल रिकार्डिंग वायरल किया है, तुम्हें बहुत जल्द ऐसा फसायेंगे कि तुमको छुटकारा नहीं मिलेगा. करो जितना रिकार्डिंग कर सकते हो.'
DGP से मिला पीड़ित लड़का आकाश
पीड़ित आकाश ने आगे बताया कि बहन के अपहरण मामले में उसने डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय से भी मुलाकात की. उसने बताया कि डीजीपी ने थाना में कॉल कर दो दिनों के अंदर लड़की हैंड ओवर करने का निर्देश दिया था, लेकिन 12 दिन हो जाने के बावजूद भी लड़की का कोई पता नहीं चल पाया है. वहीं दूसरी ओर, अपहृत लड़की की मां पुलिस से अपनी बेटी को ढूंढकर लाने की गुहार लगा रही है. इस संबंध में पत्रकारों ने बिक्रम थानाध्यक्ष ऋतू राज से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन थाना प्रभारी का मोबाइल फोन लगातार स्विच ऑफ बता रहा है.
दारोगा पर होगी कार्रवाई - DSP
पीड़िता की मां की ओर से आवेदन में बताया गया है कि उनकी बेटी को एक जनवरी से औरंगाबाद के नवीनगर थाना इलाके के रहने वाले रंजीत, चन्द्र भूषण और बबलू ने किडनैप कर लिया है. जो उनके आपस में रिश्तेदार भी हैं. इस मामले में पाली डीएसपी ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. दरोगा के गाली दिए जाने के सवाल पर DSP ने कहा कि मामला सामने आया है. छानबीन की जा रही है. दोषी पाए जाने पर आरोपी दारोगा के ऊपर कड़ी कार्रवाई की जा रही है.