1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर Bihar News: बिहार के एक CO ने दाखिल खारिज में किया बड़ा खेल, हिम्मत तो देखिए- विभाग ने 4 बार शो-कॉज पूछा पर नहीं दिया जवाब, अब पांचवी बार... BIHAR NEWS : भागने पर भड़के CM नीतीश ! काहे भाग रही है...तो हम बंद कर दें? देखिए न उधर कैसे 2-4 गो भाग रहा है बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार 170 दिन बाद सोनम वांगचुक को राहत, केंद्र ने हटाया NSA; जोधपुर जेल से जल्द होगी रिहाई पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल ‘इलेक्ट्रॉनिक सिटी’, एक लाख लोगों को रोजगार मिलने की संभावना
27-Oct-2023 10:23 PM
By Mayank Kumar
PATNA: बिहार पुलिस अपनी करतूतों के कारण आए दिन चर्चा में रहती है। ताजा मामला राजधानी पटना से सामने आया है, जहां पुलिस ने आरोपी की जगह पीड़ित को ही अरेस्ट कर लिया और रातभर थाने में बिठाए रखा। मामला बिहटा थाना क्षेत्र के यमुनापुर गांव का है।
दरअसल, बिहटा थाना क्षेत्र के यमुनापुर गांव में बीती रात जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बजाए पीड़ित को ही अरेस्ट कर थाने ले गई। आरोपियों ने पीड़ित रोहित कुमार को जानवरों की तरह हाथ पैर बांधकर घंटों बंधक बनाए रखा लेकिन आरोपी को गिरफ्तार करने के बजाए पुलिस रोहित को ही उठाकर थाने ले गई।
पुलिस ने करीब 12 घंटे तक पीड़ित को थाने में बैठाए रखा और जब मामले ने तूल पकड़ा तो लीपापोती में लग गई। आनन-फानन में पुलिस ने मामला दर्ज किया और कार्रवाई करने की बात कह रही है। बता दें कि युवक के साथ हुई बर्बरता का वीडियो जब वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे लड़के को रस्सी से बांधकर रखा गया है और उसकी पिटाई की जा रही है।