क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ... Bihar News : बिहार में CBSE के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा, पटना के दो स्कूलों पर FIR ; जानिए क्या है मामला Bihar APAR ID : बिहार में 64 लाख छात्रों ने अभी तक नहीं करवाया यह काम, इन योजनाओं का अब नहीं मिलेगा लाभ LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र
25-Sep-2021 06:17 PM
PATNA : बिहार पुलिस की कारस्तानियों के बारे में आपने खूब सुना होगा. एक और ताजा मामला राजधानी की पुलिस से जुड़ा हुआ सामने आया है. दरअसल फोन गुम होने की शिकायत को लेकर थाने पहुंची एक लड़की ने अपना दर्द बयां किया कि आखिरकार किस तरीके से पटना के एक बड़े थाने में पुलिस अधिकारी ने उसके साथ बदतमीजी से बात की और कहा कि फोन खोजना मेरा काम नहीं. जाओ जाकर एसएसपी से शिकायत कर दो.
मामला पटना के गांधी मैदान थाना से जुड़ा है. शनिवार की सुबह एक पीड़ित लड़की थाने पहुंची और कहा पुलिस अधिकारी से कहा कि गुम हुए आई फोन का लोकेशन मिल गया है. सर आप मेरी मदद करें तो मोबाइल फोन मिल जायेगा. लड़की का नाम आदित्य बताया जा रहा है. आदित्य की बात सुनकर पुलिस अधिकारी ने रिप्लाई किया कि "फोन खोजना मेरा काम नहीं है. जाओ एसएसपी से शिकायत कर दो. वो तो तुम्हें दूसरा मोबाइल नंबर मिल जाए, इसलिए हमने आवेदन ले लिया था."
बिहार के प्रतिष्ठित दैनिक अखबार प्रभात खबर में छपी रिपोर्ट के मुताबिक "यह मामला शुक्रवार की शाम का है. आदित्य अपने कॉलेज के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पटना के गांधी मैदान के पास स्थित बापू सभागार आयी थी. वहां पर उसका आईफोन गुम हो गया. शुक्रवार को उसने तत्काल इसकी सूचना गांधी मैदान थाने को दे दी. पुलिस ने भी मामले को लेकर अपनी कार्रवाई पूरी कर दी.
लड़की फिर सुबह-सुबह थाने पहुंची और जो काम पुलिस को करनी चाहिए थी वो वह सब कर के आयी थी. उसने अपना ढूंढ लिया था. लोकेशन लेकर वो थाने पहुंची और गांधी मैदान थाना में उपस्थित पदाधिकारी से आग्रह किया कि वो साथ चलेंगे तो मेरा मोबाइल मिल जायेगा. लेकिन, राधानी पटना में अपराधियों के बढ़ते कहर के बीच पटना पुलिस की हैरान करने वाला बयान सामने आया है.