ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / पटना पुलिस बैरिकेट लगाकर करती है वसूली, वर्दीवालों का नजराना वसूलने का वीडियो...

पटना पुलिस बैरिकेट लगाकर करती है वसूली, वर्दीवालों का नजराना वसूलने का वीडियो देखकर आप भी हसेंगे

12-Jan-2020 01:37 PM

By SUMIT KUMAR

PATNA : बिहार में लॉ एंड आर्डर की स्थिति बिगड़ी हुई है. राजधानी पटना समेत कई जिलों से लगातार बड़ी वारदात सामने आ  रही हैं. लेकिन पटना पुलिस इनदिनों कुछ नया करके सुर्खियां बटोर रही है. जी हां, कभी एसपी के ड्राइवर को सार्जेंट द्वारा गाली देने का वीडियो वायरल हो रहा है, तो कभी दारोगा के गाली देने का ऑडियो सामने आ रहा है. लेकिन पटना पुलिस की बहादुरी का एक नया वीडियो सामने आया है. जिसमें पुलिस वाले दूल्हे की बहन की तरह दुआर छेकाई का पैसा वसूल रहे हैं.


बैरेकेटिंग कर नजराना वसूलते हैं वर्दीवाले
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पटना के नौबतपुर थाना इलाके के NH 139 का होने का दावा किया जा रहा है. वायरल वीडियो में साफ़ तौर पर देखा जा रहा है कि कुछ पुलिसवाले बीच सड़क पर बैरेकेटिंग कर नजराना वसूल रहे हैं. वीडियो में देखा जा रहा है कि सड़क पर गाड़ियों की लंबी कतार लगी हुई है. एक-एक कर ट्रक और डंपर के ड्राइवर पुलिसवालों के साथ में नोट थमा रहे हैं.




कार्रवाई होने पर भी नहीं सुधरते पुलिसवाले
रात के अंधेरे में पटना पुलिस के सिपाही नजराना वसूलने का खेल करते हैं. हाथ में डंडे लिए पुलिसवाले टार्च की रोशनी से ट्रक के रोकने का इशारा करते हैं. इसके बाद बिना किसी की परवाह किये पैसा वसूल रहे हैं. अवैध वसूली का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्यशैली पर एक बार फिर से सवाल खड़ा हो रहे हैं. बता दें कि नौबतपुर थाना इलाके में बालू लोडेड ट्रक चालकों से रुपये कई दिनों से वसूले जा रहे हैं. वरीय पदाधिकारी की ओर से कई बार कार्रवाई किये जाने के बाद भी वर्दीवाले सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं.