ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / पटना-पंडित दीनदयाल रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन शुरू, हादसे के दो दिन बाद...

पटना-पंडित दीनदयाल रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन शुरू, हादसे के दो दिन बाद गुजरी मगध और तेजस एक्सप्रेस

13-Oct-2023 10:20 PM

By First Bihar

BUXAR: बक्सर के रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन के पास बुधवार की देर रात हुए रेल हादसे के बाद इस रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन शुरू हो गया था। करीब 44 घंटे की भारी मशक्कत के बाद अप और डाउन लाइन पर परिचालन बहाल कर दिया गया है। शुक्रवार की रात को मगध एक्सप्रेस को रघुनाथपुर स्टेशन से गुजारा गया। इसके बाद तेजस एक्सप्रेस भी यहां से गुजरी हालांकि लूप लाइन में ट्रायल के दौरान एक इंजन का पहिया पटरी से नीचे उतर गया, जिसे ठीक किया जा रहा है।


दरअसल, बुधवार की देर रात दानापुर मंडल के रघुनाथपुर स्टेशन के पास आनंद विहार टर्मिनस से कामाख्या जा रही गाड़ी संख्या 12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी। हादसे में ट्रेन के 23 कोच पटरी से उतर गए थे। रेलवे के मुताबिक इस ट्रेन दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई थी जबकि 30 लोग घायल हो गए थे। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घटनास्थल पर युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य चलाया गया।


हादसे के कारण अप और डाउन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह से बाधित हो गया था। रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द कर दिया जबकि कई ट्रेनों को दूसरे रूट से चलाया जा रहा था। ट्रैक से मलबा हटाने के बाद शुक्रवार की सुबह अप लाइन पर दो माल गाड़ियां गुजारी गईं। इसके बाद शाम में डाउन लाइन पर भी मालगाड़ी चलाई गई। हादसे के 44 घंटे के बाद रेलवे ने दोनों ट्रैक को ट्रेन परिचालन के लिए पूरी तरह फिट बताया। शुक्रवार की रात से दोनों ट्रैक पर ट्रेनों का परिचालन शुरू हो गया है, जिससे इस रेलखंड पर यात्रा करने वाले लोगों को बड़ी राहत मिली है।