पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, गंडक नदी से बरामद हुआ शव; पुलिस ने किया कांड का खुलासा पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण ‘पास बुलाएगा, 500 का नोट दिखाएगा, मगर लेना नहीं’–पटना जंक्शन पर सक्रिय ठग गिरोह का भंडाफोड़ Bihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारी
05-Mar-2024 10:31 AM
By First Bihar
PATNA: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज पटना पहुंची। पटना एयरपोर्ट पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और बीजेपी के कई नेताओं ने उनका स्वागत किया। पटना एयरपोर्ट से वे गेस्ट हाउस के लिए रवाना हो गईं, जहां से वे छपरा में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जाएंगी। इस कार्यक्रम में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी समेत अन्य लोग शामिल होंगे।
दरअसल, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जेपीयू परिसर में आयोजित क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। इस दौरान वे विभिन्न योजनाओं के तहत 1349.52 करोड़ रुपये के ऋण का वितरण करेंगी। वहीं सारण के चयनित 10 सरकारी स्कूलों के 20 छात्र-छात्राओं को ‘चंद्रयाण’ भेट कर प्रोत्साहित करेंगी।
इस कार्यक्रम में वित्त मंत्री 1349.52 करोड़ रुपये ऋण के रूप में 61787 लाभुकों के बीच वितरित करेंगी। जिसमें केंद्र सरकार की 9 योजनाओं यथा प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, स्टेंडअप इंडिया, एग्रिकल्चर इंफ्रास्टक्चर के अलावें पीएम स्वनिधि, जीविका आदि के लाभुक शामिल हैं। वित्त मंत्री के साथ उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, सांसद राजीव प्रताप रूडी, सांसद जनार्दन सिंह सीग्रवाल समेत कई अन्य भाजपा नेता मौजूद रहेंगे।