सहरसा कोर्ट का अनोखा फैसला: फर्जी दस्तावेज मामले में आरोपी को मिली जमानत, 6 महीने मंदिर में सेवा की शर्त महाशिवरात्रि और होली से पूर्व हाई अलर्ट: डीजे पर रोक शराबबंदी पर सख्ती बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर
22-Jun-2023 04:31 PM
By First Bihar
PATNA: 23 जून को होने वाली विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होने के लिए पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी कोलकाता से पटना पहुंच गई हैं। पटना एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के साथ मंत्री संजय कुमार झा, लेसी सिंह, प्रो चंद्रशेखर प्रसाद पहुंचे हैं। पटना एयरपोर्ट से ममता सीधे तेजस्वी यादव के सरकारी आवास पांच देशरत्न मार्ग पहुंचेंगी, जहां लालू-राबड़ी और तेजस्वी से उनकी मुलाकात होगी।
दरअसल, एनडीए से अलग होने के बाद से ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बीजेपी के खिलाफ विपक्षी दलों को एकजुट करने की मुहिम में जुटे हुए थे। अपनी इस मुहिम के तहत सीएम नीतीश विपक्ष के नेताओं से मिल रहे थे।इसी दौरान पश्चिम बंगाल में नीतीश और तेजस्वी ने सीएम ममता बनर्जी से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद ममता बनर्जी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पटना में विपक्ष की बड़ी बैठक बुलाने के लिए कहा था। ममता बनर्जी की पहल पर सीएम नीतीश ने बैठक को लेकर विपक्ष के तमाम नेताओं से संपर्क साधा और बैठक की तिथि निर्धारित हो गई।
अब कल 23 जून को विपक्ष की बैठक होने जा रही है। दावा किया गया है कि इस बैठक में 18 दलों के शीर्ष नेता शामिल होंगे।जम्मू कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती के बाद अब पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी भी पटना पहुंच चुकी है। पटना पहुंचने के बाद वे सीधे तेजस्वी के आवास के लिए रवाना हुई हैं, जहां पांच देशरत्न मार्ग में लालू और राबड़ी देवी के साथ खुद तेजस्वी यादव मौजूद हैं।