ब्रेकिंग न्यूज़

छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच बिहार में अपराधियों का खूनी खेल: पत्नी के सामने पति की दिनदहाड़े गोली मारकर की हत्या, इलाके में सनसनी दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ बिहार में हैरान करने वाला मामला: दूल्हे के दोस्त ने शादी में गिफ्ट कर दिया जहरीला सांप, जानिए.. फिर क्या हुआ? क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे बागेश्वर धाम वाले बाबा, दिया यह खास उपहार UPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन… CMS परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, यह है आखिरी तारीख Rajyasabha Election: BJP अध्यक्ष नितिन नबीन चार्टर प्लेन से पहुंचेंगे पटना, उम्मीदवार के साथ साथ वोटर भी हैं 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग और काउंटिंग

पटना पहुंचीं द्रौपदी मुर्मू का CM नीतीश ने किया स्वागत, एक मंच पर दिखे NDA के सभी नेता

05-Jul-2022 01:08 PM

PATNA : एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज बिहार दौरे पर हैं। पटना में बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद वे होटल मौर्या पहुंची, जहां उन्होंने एनडीए के सभी नेताओं से मुलाकात की। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। होटल मौर्या में आयोजित NDA के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के अलावे सभी घटकदलों के नेता मौजूद हैं। इस मौके पर द्रौपदी मुर्मू ने कार्यक्रम में मौजूद सांसदों और विधायकों से अपने पक्ष में समर्थन मांगा।


बता दें कि द्रौपदी मुर्मू पटना में तकरीबन साढ़े तीन घंटे रहेंगी और दोपहर का भोजन करने के बाद वे गुवाहाटी के लिए रवाना हो जाएंगी। द्रौपदी मुर्मू NDA के सभी सांसदों और विधायकों से अपने पक्ष में वोट करने की अपील की है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत एनडीए के सभी सांसदों और विधायकों ने उन्हें भरपूर समर्थन देने का भरोसा दिलाया है। 


दरअसल, एनडीए ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है। द्रौपदी मुर्मू पूरे देश के राजनीतिक दलों से समर्थन की अपील कर रही हैं। उन्होंने हिमाचल प्रदेश और हरियाणा से इस अभियान को शुरू किया था। इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए सोमवार को वे झारखंड की राजधानी रांची पहुंची थीं। रांची में बीजेपी और जेएमएम नेताओं से मुलाकात के बाद मंगलवार को वे पटना पहुंची हैं। उनके आगमन को लेकर बीजेपी के नेता काफी उत्साहित हैं।