Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च
07-Jul-2020 06:41 PM
PATNA : विधानसभा चुनाव के पहले महागठबंधन में जारी खींचतान के बीच में पटना पहुंचे बिहार कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल को उम्मीद है कि वह सहयोगी दलों की नाराजगी दूर कर लेंगे. पटना पहुंचने के बाद गोहिल ने कहा है कि सहयोगी दलों को साथ लेकर चलने में कई तरह की परेशानियां होती हैं लेकिन जिस किसी की भी नाराजगी है, उसे दूर कर लिया जाएगा.
पूर्व मंत्री जीतन राम मांझी की तरफ से लगातार अल्टीमेटम दिए जाने और महागठबंधन में कोआर्डिनेशन कमेटी की गठन को लेकर मांग रखे जाने की बाबत गोहिल ने कहा है कि जीतन राम मांझी की नाराजगी दूर कर ली जाएगी. उन्हें इस बात का भरोसा है. उन्होंने कहा कि बाकी बातों पर आपसी सहमति से फैसला हो, इसका प्रयास करेंगे.
बिहार कांग्रेस प्रभारी ने विधानसभा चुनाव को लेकर गेंद चुनाव आयोग के पाले में डाल दी है. कोरोना काल के बीच बिहार में चुनाव को लेकर शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि आयोग को इस बात की जिम्मेदारी लेनी होगी कि वोटर सुरक्षित रहें इस मामले में आयोग को निष्पक्षता से फैसला लेना चाहिए.
शक्ति सिंह गोहिल बुधवार को सदाकत आश्रम में पार्टी के चुनाव समिति और चुनाव अभियान समिति की बैठक करने वाले हैं. इसके बाद शक्ति सिंह गोहिल गुरुवार को आधिकारिक तौर पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे.