ब्रेकिंग न्यूज़

रातभर तड़पती रही मरीज, सुबह फूटा मंत्री का गुस्सा, बोले.. हॉस्पिटल है ईद की छुट्टी मनाने का थोड़े है बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन Bihar News: शादी का झांसा देकर विधवा से ढाई लाख की ठगी, साइबर थाना में केस दर्ज Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar Crime : पटना में रहस्यमय मौत! चलते-चलते गिरा शख्स, CCTV में कैद आखिरी पल, पटना जंक्शन के पास मची अफरातफरी KVS Admission 2026: एक फॉर्म से कितने स्कूलों में कर सकते अप्लाई? जानिए पूरी प्रक्रिया और जरूरी सावधानियां बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत

Home / news / पटना पहुंचे रविशंकर प्रसाद कोरोना काल में पहली बार अस्पताल पहुंचे, पटना के...

पटना पहुंचे रविशंकर प्रसाद कोरोना काल में पहली बार अस्पताल पहुंचे, पटना के दो अस्पतालों का लिया जायजा

29-May-2021 02:56 PM

By Badal

PATNA : कोरोना काल में पहली बार जमीनी तौर पर सक्रिय हुए पटना साहिब के बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद आज अस्पतालों का दौरा कर रहे हैं. रविशंकर प्रसाद शुक्रवार की शाम पटना पहुंचे थे और आज उन्होंने पटना सिटी के गुरु गोविंद सिंह हॉस्पिटल के साथ-साथ पीएमसीएच का दौरा किया है. PMCH में उन्होंने डॉक्टरों के साथ समीक्षा बैठक भी की. 


गुरु गोविंद सिंह अस्पताल में दौरे के दौरान उन्होंने टीकाकरण केंद्र और वैक्सीन के रख रखाव का निरीक्षण किया. उन्होंने अस्पताल के अधीक्षक से व्यवस्थाओं से जुड़ी जानकारी ली. इसके साथ ही अस्पताल में सुविधाओं की कमियों को लेकर उन्होंने खुद स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय से बातचीत कर इन्हें दुरुस्त करवाने का आश्वासन दिया. 


इसके अलावा पटना में वैक्सीन शोर्टेज के मामले पर उन्होंने कहा कि बिहार में लगभग सभी जिलों में वैक्सीनेशन का काम चल रहा है. ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीका लग सके इसके लिए केंद्र ने कई वैक्सीन बनाने वाली कंपनियों को टीका बनाने की अनुमति दे दी है. जल्द ही इस समस्या का भी समाधान हो जाएगा. 


मौके पर रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर निशाना भी साधा. उन्होंने कहा कि भारत में कोरोना की स्थिति काफी भयावह है. पिछले साल मार्च से लेकर इस साल मार्च महीने तक जितने मरीज मिले उससे भी ज्यादा मरीज बीते 1 महीने में मिले हैं. केंद्र सरकार ने युद्ध स्तर पर टीकाकरण अभियान चला कर देश के साढ़े 19 करोड़ लोगों का टीकाकरण कराया है और इस महामारी से निपटने की कोशिश की है जिसका उदाहरण है कि अब रिकवरी रेट 86.5 हो गया है. लोगों को इसे गंभीरता से लेना चाहिए और साथ ही इससे बचने के लिए ज़रूरी गाइडलाइन्स का पालन भी करना चाहिए.