अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
16-Aug-2020 12:20 PM
PATNA : पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेयी के पुण्यतिथि समारोह में शामिल होने पटना पहुंचे बीजेपी नेता राम माधव ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है। बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री राम माधव ने कहा है कि राहुल गांधी के बयानों को जनता गंभीरता से नहीं लेती है। राम माधव ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार सेना के पराक्रम का पूरा सम्मान करती है।
दरअसल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए मोदी सरकार की मंशा पर सवाल खड़े किए थे। राहुल ने कहा था कि मोदी सरकार सेना पर भरोसा नहीं करती है। इसके जवाब में राम माधव ने कहां है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सेना को लेकर जो सम्मान प्रदर्शित किया है उसके बाद भी अगर कोई इस तरह का बयान देता है तो क्या कहा जाए।
राम माधव ने कहा है कि राहुल गांधी के बयान को लेकर जनता खुद फैसला कर सकती है। बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री ने बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी यहां चुनाव के लिए पूरी तैयारी में जुटी हुई है। आज वह केवल अटल जी के कार्यक्रम में शामिल होने पटना आए हैं।