अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
16-Nov-2020 03:10 PM
PATNA : बिहार में एनडीए सरकार के शपथ ग्रहण समारोह से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अमित शाह और जेपी नड्डा पटना पहुंच गए हैं.
पटना एयरपोर्ट पर अमित शाह और जेपी नड्डा का बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया. 1 बजे से ही पटना एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं और बीजेपी नेताओं का जुटान होने लगा था. कार्यकर्ता ढ़ोल-नगाड़ा लेकर एयरपोर्ट पर अमित शाह का स्वागत करने पहुंचे थे. पटना एयरपोर्ट पर विशिष्ट गेट से अमित शाह बाहर निकले और कार्यकर्ताओं का अभिनंदन कर गाड़ी में बैठकर बीजेपी ऑफिस के लिए निकल गए.
बता दें कि अमित शाह और जेपी नड्डा नीतीश कुमार के शपथग्रहण समारोह में शामिल होंगे. आज शाम 4:30 बजे नीतीश कुमार सातवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं, उनके साथ कैबिनेट के अन्य सहयोगी भी शपथ लेंगे.