पटना की निशिका श्री बनीं बिहार बोर्ड कॉमर्स की तीसरी टॉपर, सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी ने किया सम्मानित अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार Bihar News: पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया का दाहिना हाथ 'मुखिया' गिरफ्तार, दर्जनों खेल में था शामिल, EOU ने पटना से किया अरेस्ट... पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर
03-Feb-2022 02:58 PM
PATNA: राजद नेता तेजस्वी यादव पत्नी राजश्री के साथ आज करीब बीस दिनों बाद पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के बाद वे 10 सर्कुलर रोड राबड़ी आवास के लिए रवाना हो गये। पटना पहुंचते ही तेजस्वी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला। सबसे पहले विशेष राज्य के दर्जा के सवाल पर कहा कि यह मांग तो हमारी पुरानी मांग है।
बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग हम शुरू से ही कर रहे हैं। देश में डबल इंजन की सरकार है तो इंतजार किस बात की है। विशेष राज्य का दर्जा अमेरिका के राष्ट्रपति तो नहीं देगे। वही बालिका गृह पर उन्होंने कहा कि इसे लेकर शुरु से ही हमलोगों ने लड़ाई लड़ी थी। दो तीन दिन पहले पटना के गायघाय में यह घटना हुई है जो बेहद निंदनीय है।
इस मामले को हम चलकर देखेंगे और जानेंगे की आखिर मैटर क्या है। तेजस्वी ने कहा कि पहले के जो टोंड वाले और मुंछ वाले मुख्य आरोपी हैं वे अब तक पकड़े नहीं जा सके हैं। इन लोगों को नीतीश कुमार का संरक्षण मिला हुआ है। वही राष्ट्रीय अध्यक्ष के सवाल पर तेजस्वी यादव ने चुप्पी साध ली वही कांग्रेस के सीट बंटवारे के सवाल पर भी साफ-साफ शब्दों में जवाब नहीं दिए। तेजस्वी यादव के साथ उनकी पत्नी राजश्री यादव भी मौजूद थी।