ब्रेकिंग न्यूज़

PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नई गाइडलाइन जारी, प्रचार और मतदान में सख्ती PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नई गाइडलाइन जारी, प्रचार और मतदान में सख्ती Traffic Challan: ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले हो जाएं सावधान! बिहार में दो महीने में कटा 90 करोड़ से अधिक का चालान, 138 स्थानों पर लगाए जाएंगे कैमरे Traffic Challan: ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले हो जाएं सावधान! बिहार में दो महीने में कटा 90 करोड़ से अधिक का चालान, 138 स्थानों पर लगाए जाएंगे कैमरे Holi Special Train: होली पर यात्रियों को बड़ी राहत, हावड़ा–आनंद विहार से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें; इन जिलों के लोगों को होगा लाभ Holi Special Train: होली पर यात्रियों को बड़ी राहत, हावड़ा–आनंद विहार से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें; इन जिलों के लोगों को होगा लाभ Bihar Bhumi: बिहार में जमीन खरीदना हो सकता है महंगा, इस महीने के बाद बढ़ने जा रहा MVR; जल्दी कीजिए Bihar Bhumi: बिहार में जमीन खरीदना हो सकता है महंगा, इस महीने के बाद बढ़ने जा रहा MVR; जल्दी कीजिए Bihar News: ‘सवर्ण भूमिहीनों को पांच डिसमिल जमीन दें’, बिहार सरकार से उच्च जाति आयोग ने की सिफारिश; EWS को लेकर सख्त निर्देश Bihar News: ‘सवर्ण भूमिहीनों को पांच डिसमिल जमीन दें’, बिहार सरकार से उच्च जाति आयोग ने की सिफारिश; EWS को लेकर सख्त निर्देश

पटना पहुंचते ही तेजस्वी ने की नितिन गडकरी की तारीफ, कहा-जितना हो सके उतना काम गडकरी ने किया

पटना पहुंचते ही तेजस्वी ने की नितिन गडकरी की तारीफ, कहा-जितना हो सके उतना काम गडकरी ने किया

24-Aug-2023 09:38 PM

By First Bihar

PATNA: दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात के बाद बिहार के डिप्टी सीएम तेजप्रताप यादव आज पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर उन्होंने मीडिया से बातचीत की। अपने दिल्ली दौरे के बारे में तेजस्वी यादव ने बताया कि बिहार में एनएच के निर्माण को लेकर नितिन गडकरी से बातचीत हुई है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार चाहती है कि राज्य में कम से कम एक एक्सप्रेस वे बने, इसको लेकर भी उनसे साकारात्मक बातचीत हुई है। नितिन गडकरी से मुलाकात को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी विकास को लेकर बहुत ही साकारात्मक रहते हैं।


तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार को लेकर दिल्ली में काफी पॉजिटिव बातचीत हुई। जितना हो सके उतना काम नीतिन गडकरी ने किया है। कई सालों से जो प्रोजेक्ट अटका हुआ था उन सब पर बातचीत हुई। बिहार को अब तक एक्सप्रेस वे नहीं मिला है। इसकी मांग हमने की है। गोरखपुर से बक्सर जो एक्सप्रेस वे आ रहा है उसे भागलपुर तक किया जाए यह मांग की गयी है। तेजस्वी ने कहा कि पीएम मोदी ने भी घोषणा की है कि गोरखपुर से सिल्लीगुड़ी एक एक्सप्रेस जाना है। जो बिना बिहार के जा ही नहीं सकती। इसलिए इसे जल्द से जल्द किया जाए। 


बिहार के कई प्रोजेक्ट जो पिछले 11-12 साल से रूके हुए थे, उसपर बातचीत हुई है। तेजस्वी ने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण मांग यह हुई है कि बिहार में अभी तक एक भी एक्सप्रेस-वे का निर्माण नहीं हो सका है। बिहार में एक एक्सप्रेस वे की मांग की है। पिछली बार गडकरी जब बिहार के कैमूर जिले में आए थे तब सड़कों के विकास के लिए हर संभव मदद की बात कही थी।


तेजस्वी ने कहा कि बिहार सरकार चाहती है कि राज्य में एक एक्सप्रेस बने, जिसपर बातचीत के दौरान गडकरी साकारात्मक नजर आए। उन्होंने कहा कि बक्सर से भागलपुर तक Express-way, गंगा पर जेपी सेतु के समानांतर पुल, पटना से कोइलवर एवं अनीसाबाद से दीदारगंज के बीच एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण की मांग की गई है और केंद्र की लंबे अर्से से लंबित परियोजनाओं जैसे पटना-गया, हाजीपुर-छपरा, महेशखूंट-सहरसा-पूर्णिया NH, मुज़फ़्फ़रपुर बाईपास के निर्माण को जल्द से जल्द पूरा कराने पर बातचीत हुई है।