ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर

Home / news / ममता पर बरसे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, कहा - CBI के एक्शन में...

ममता पर बरसे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, कहा - CBI के एक्शन में नहीं आए रुकावट इस पर दें ध्यान

16-Aug-2024 11:56 AM

By First Bihar

PATNA : केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान शुक्रवार को बिहार की राजधानी पटना पहुंचे। जहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कोलकाता हत्याकांड को लेकर ममता सरकार पर जोरदार हमला बोला है। चिराग ने कहा है कि बंगाल की सीएम को दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने के बजाय यह ध्यान देने चाहिए कि सीबीआई की कार्रवाई में कोई रुकावट ना आए। कार्रवाई और जांच सही से हो और आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। इससे सभी लोगों का फायदा होगा और दोषी को सजा मिलेगी। 


इसके आगे चिराग ने कहा कि बंगाल में इस तरह की घटना हुई तो इसकी जिम्मेदारी ममता बनर्जी की खुद की बनती है। यह उनकी सरकार की जिम्मेदारी बनती है। इसका साफ़ मतलब है कि जो घटना घटी उसे रोकने में आप पूरी तरह नाकामयाब रही, आपका शासन और प्रशासन पूरी तरह नाकामयाब रहा। एक महिला मुख्यमंत्री के रहते हुए इस तरह की घृणित घटना को अंजाम दिया गया, उसके बाद सबूत को मिटाने की सोच के साथ आधी रात हजारों की संख्या में और असामाजिक तत्व ने तोड़ फोड़ की। यह घटना अपने में दर्शाता है कि कोई तो है जो किसी को बचाना चाहता है।


चिराग ने कहा कि सीबीआई वहां अपना काम कर रही है। सीबीआई इस मामले के हर पहलू पर जांच कर रही है। अब ममता सरकार को इस बात को सुनिश्चित करना चाहिए कि वहां सीबीआई की कार्रवाई में किसी भी प्रकार की रुकावट ना आए। इसके साथ ही आरोपियों को सख्त सजा मिले। पीड़िता के परिवार को न्याय मिले। 


गौरतलब हो कि,कोलकाता रेप कांड को लेकर और उसके बाद वापस से अपस्ताल में मचे तोड़फोड़ को लेकर सीएम ममता ने कहा था कि ये काम या तो वाम का है या राम का। ममता के इस बयान का सभी विरोध कर रहे हैं। काशी के संत स्वामी जीतेन्द्रानन्द ने ममता बनर्जी के इस बयान का कड़ा विरोध किया है। उन्होंने ममता सरकार से त्याग पत्र की मांग की है। कहा कि इस मामले का सनातन धर्म से कोई लेना देना नहीं है। भगवान राम चराचर जगत के ब्रह्म हैं। ममता जैसे लोग राजनीति में होने ही नहीं चाहिए।