परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार
17-Aug-2022 05:46 PM
PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है जो राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से जुड़ी है। बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद लालू प्रसाद पहली बार पटना पहुंचे हैं। बड़ी बेटी मीसा भारती के साथ वे दिल्ली से पटना पहुंचे हैं। राजद समर्थकों ने अपने नेता लालू प्रसाद यादव का जोरदार स्वागत किया और बिहार में महागठबंधन-2 की सरकार बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दी।
पटना एयरपोर्ट से लालू अपनी बेटी मीसा भारती के साथ 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास के लिए रवाना हुए। राबड़ी आवास के बाहर भी लालू को चाहने वाले पहले से मौजूद थे और अपने नेता की एक झलक पाने को आतूर दिख रहे थे। लालू अपने समर्थकों को देख खुश थे। वही इस दौरान राबड़ी आवास के बाहर जुटे समर्थकों ने भी नई सरकार के गठन को लेकर राजद सुप्रीमों को बधाई दी।
गौरतलब है कि तबीयत खराब होने की वजह से लालू यादव को एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाया गया था। जहां एम्स में इलाज के बाद स्वस्थ होकर लालू प्रसाद अपनी बड़ी बेटी मीसा भारती के साथ आज पटना लौंटे हैं। 10 सर्कुलर रोड राबड़ी आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं का जुटान राबड़ी आवास के बाहर देखने को मिल रहा है। लालू यादव के स्वागत के लिए कई कार्यकर्ता दोपहर से ही मौजूद थे।




