खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
22-Jun-2023 08:50 PM
By First Bihar
PATNA: भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ कल 18 विपक्षी दल के नेता एक मंच पर दिखेंगे। 23 जून को विपक्षी दलों की बैठक पटना में होने वाली है। जिसमें 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी। बैठक के एक दिन पूर्व तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन आज देर शाम पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत किया गया।
पटना एयरपोर्ट से वे 10 सर्कुलर स्थित राबड़ी आवास के लिए रवाना हुए जहां राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव से मिले। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच काफी देर तक बातचीत हुई। सीएम स्टालिन ने लालू से उनकी तबीयत के बारे में भी जानकारी ली। वही पटना के होटल चाणक्या में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, सांसद राघव चड्डा से मिलने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पहुंचे। इस दौरान कल होने वाली महत्वपूर्ण बैठक पर चर्चा हुई। करीब आधे घंटे तक इनकी बातचीत हुई। हालांकि इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मीडिया के सवालों से दूरी बनाई।
विपक्षी दलों की अहम बैठक के एक दिन पहले पीडीपी सुप्रीमो और जम्मू कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती, बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान, भाकपा माले के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य, सांसद संजय सिंह, राघव चड्डा समेत विपक्षी दलों के कई नेता भी पटना पहुंच चुके हैं।