ब्रेकिंग न्यूज़

Rajpal Yadav: जेल में बंद एक्टर राजपाल यादव, घर में हो रही जश्न की तैयारी; क्या है वजह? Rajpal Yadav: जेल में बंद एक्टर राजपाल यादव, घर में हो रही जश्न की तैयारी; क्या है वजह? BIHAR CRIME: महिला को पिस्टल दिखाते बेगूसराय का वीडियो वायरल, युवक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज SUCCESS STORY: कौन हैं थान्या नाथन? बचपन से 100% ब्लाइंड, फिर भी बन गईं राज्य की पहली महिला जज; जानें मधुबनी में अवैध दवा कारोबार पर छापा, सूखे नशे के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई Bihar Crime News: पथ निर्माण विभाग का क्लर्क निकला किडनैपर, मामला जानकर हैरान रह जाएंगे Bihar Crime News: पथ निर्माण विभाग का क्लर्क निकला किडनैपर, मामला जानकर हैरान रह जाएंगे Pawan Singh Jyoti Singh: कोर्ट में पेश हुईं एक्टर पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह, पावर स्टार क्यों नहीं पहुंचे? Pawan Singh Jyoti Singh: कोर्ट में पेश हुईं एक्टर पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह, पावर स्टार क्यों नहीं पहुंचे? BIHAR: रोहतास में महिला की संदिग्ध मौत, गला दबाकर हत्या का आरोप

पटना पहुंची वंदे भारत एक्सप्रेस, लोगों में सेल्फी लेने की मची होड़

पटना पहुंची वंदे भारत एक्सप्रेस, लोगों में सेल्फी लेने की मची होड़

06-Jun-2023 07:07 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार और झारखंड के लोगों के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात जल्द ही मिलने वाली है। पटना से रांची चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस मंगलवार की शाम पटना जंक्शन पहुंच गयी है। पटना जंक्शन के 7 नंबर प्लेटफॉर्म पर यह ट्रेन पहुंची है।


वंदे भारत पर नजर पड़ते ही लोग ट्रेन को देखने के लिए दौड़े। वंदे भारत के साथ लोग सेल्फी लेते दिख रहे हैं। हर एंगल से फोटो ले रहे थे। इस लम्हे को लोग अपने-अपने मोबाइल में कैद कर रहे हैं। वंदे भारत को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। 


बिहार और झारखंड के लोगों को जल्द ही बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। अब बिहार की राजधानी पटना से झारखंड की राजधानी रांची के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। आज शाम आठ बोगियों ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस पटना जंक्शन पहुंची है। पटना जंक्शन के 7 नंबर प्लेटफॉर्म पर पहुंचते ही लोग ट्रेन को देखने के लिए पहुंचे।  अब इस ट्रेन को राजेंद्र नगर रेलवे स्टेशन स्थित कोचिंग कॉम्प्लेक्स लाया जाएगा। इसके बाद इस ट्रेन का ट्रायल रन कराया जाएगा। उसके बाद इसके परिचालन को लेकर डेट जारी किया जाएगा। फिलहाल इस महीने लास्ट में इसका ट्रायल किया जाएगा। 


पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की तारीख की घोषणा होने पर इसकी आधिकारिक रूप से सूचना जारी की जाएगी। लोगों को इस सेमी हाईस्पीड ट्रेन चलने का इंतजार बेसब्री से है। विशेष गोपनीयता की वजह से इसके आने की वास्तविक समय की सूचना रेलवे की ओर से आधिकारिक रूप से नहीं जारी की गई है। 


बताया जा रहा है कि, राजेंद्र नगर कोचिंग कॉम्प्लेक्स में पटना रांची वंदे भारत ट्रेन के रैक का सेंकेंड्री मेंटेनेंस होगा। इसका प्राइमरी मेंटेनेंस रांची में होना है। राजेंद्र नगर कोचिंग कॉम्प्लेक्स में बनी पिट लाइन को इसके मेंटेनेंस के लिए पूरी तरह तैयार रखा गया है। राजेंद्र नगर में इसके नए कोच के आने के बाद तकनीकी परीक्षण होगा। इसके बाद इसका पटना से रांची के बीच ट्रायल रन कराया जाएगा। ट्रायल रन के दौरान सभी बिंदु की बारीकी से जांच होगी। वंदे भारत एक्सप्रेस से पटना से रांची के बीच की दूरी महज 6 घंटे में तय होगी।