ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / पटना पहुंचते ही तेजस्वी ने नीतीश को दिखाया आईना, बोले.. हार पर करना...

पटना पहुंचते ही तेजस्वी ने नीतीश को दिखाया आईना, बोले.. हार पर करना चाहिए मंथन

22-Nov-2020 06:07 PM

PATNA:  तेजस्वी यादव दिल्ली से आज पटना पहुंचे. इस दौरान तेजस्वी यादव ने एक बार फिर नीतीश कुमार पर हमला बोला. सब लोग जानते थे कि मेवालाल चौधरी पर किस मामले में एफआईआर दर्ज है. इसके बावजूद उन्हें टिकट दिया जाता है. जब वो जीतकर आते हैं तो उन्हें मंत्री बनाया जाता है. तेजस्वी ने कहा कि बिहार का जो जनादेश था वो बदलाव का था. 

आवाज उठाते रहेंगे

तेजस्वी ने कहा कि हमने मेवालाल चौधरी को लेकर लगातार आवाज उठाई. अभी तो दर्जनों मंत्री हैं. जिन्हें नीतीश कुमार ने मंत्री बनाने का काम किया है. नीतीश कुमार के पिछले कार्यालय में मुजफ्फरपुर बालिका कांड में जिनकी संलिप्तता थी, वो मंत्री बनकर घुम रहे थे. हम लोग भष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाते रहे हैं. जेडीयू लगातार तेजस्वी यादव पर नेता प्रतिपक्ष के पद से इस्तीफा देने की मांग कर रहा है. इस पर तेजस्वी यादव ने पलटवार किया और कहा कि पहले नीतीश कुमार को अपनी हार का मंथन करना चाहिए.

तेजस्वी यादव लगातार घोटाले के आरोपी मेवालाल चौधरी को मंत्री बनाए जाने पर सवाल उठा रहे थे, दवाब के कारण मेवालाल चौधरी को मंत्री मनने के तीसरे दिन और शिक्षा विभाग का कार्यभार संभालने के तीन घंटे के अंदर ही इस्तीफा दे दिया. मेवालाल के इस्तीफा को तेजस्वी यादव अपनी और पार्टी की जीत बता रहे हैं.