ब्रेकिंग न्यूज़

दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर

Home / news / आखिरकार प्रकट हुए तेजस्वी, आते ही वैक्सीन पॉलिटिक्स में कूदे

आखिरकार प्रकट हुए तेजस्वी, आते ही वैक्सीन पॉलिटिक्स में कूदे

08-Jan-2021 05:41 PM

PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आखिरकार बिहार में प्रकट हो गए हैं। तेजस्वी यादव नए साल में पहली बार पटना पहुंचे हैं। पटना पहुंचते ही तेजस्वी यादव कोरोना वैक्सीन  पॉलिटिक्स में कूद पड़े हैं.

 तेजस्वी यादव ने वैक्सीन को लेकर बीजेपी नेताओं पर हमला बोला है. नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कोरोना वैक्सीन को लेकर बीजेपी के नेता ऐसे बयान दे रहे हैं जैसे उन्होंने एक कोरोना की वैक्सीन तैयार की हो. नित्यानंद राय के बयान के ऊपर तंज कसते हुए तेजस्वी ने कहा है कि नित्यानंद राय जी ने वैक्सिंग का निर्माण नहीं किया है. बल्कि यह डॉक्टरों और वैज्ञानिकों ने बनाई है.

विपक्ष के निशाने पर तेजस्वी

तेजस्वी यादव के गायब रहने पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेता सवाल उठा रहा था. कह रहे थे कि तेजस्वी यादव को बिहार की जनता से कोई वास्ता नहीं है. जब वह सत्ता से बाहर हुए तो बिहार छोड़कर गायब हो गए. कुछ दिन पहले ही जीतन राम मांझी ने तेजस्वी यादव के साथ-साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी और एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान के ऊपर तंज कसते हुए यह कहा था कि यह तीनों नेता हनीमून मनाने के लिए बाहर जाते हैं.