सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन
05-Jul-2021 01:15 PM
PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान पटना पहुंच गए हैं। चिराग पासवान के पटना पहुंचने पर उनका जबरदस्त स्वागत हुआ है। पटना एयरपोर्ट पर सैकड़ों की तादाद में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता समर्थक मौजूद हैं। ढोल नगाड़े और गाजे बाजे के साथ चिराग का स्वागत किया गया है। पटना की तमाम सड़कें इस वक्त चिराग पासवान के स्वागत वाली पोस्टर बैनर से पटी हुई है।

चिराग पासवान को मिल रहे जनसमर्थन के बीच चाचा पशुपति कुमार पारस के तेवर भी नरम पड़े हैं। पशुपति पारस ने कहा है कि अगर चिराग पासवान प्रदेश एलजेपी कार्यालय आते हैं तो वह उन्हें नहीं रोकेंगे। पारस ने कहा है कि चिराग पासवान उनके बड़े भाई और पार्टी के संस्थापक रामविलास पासवान के बेटे हैं। उन्हें अधिकार है कि वह अपने पिता की जयंती मनाए। हालांकि उन्होंने यह दावा जरूर किया है कि उनके नेतृत्व में राज्यभर में पार्टी के कार्यकर्ता रामविलास पासवान की जयंती मना रहे हैं।

उधर दिल्ली में पशुपति पारस के आवास पर भी जयंती समारोह का आयोजन किया गया। पार्टी के सांसद और भतीजे प्रिंस राज ने रामविलास पासवान की तस्वीर पर माल्यार्पण किया है। प्रिंस राज ने कहा है कि आज पूरे देश में रामविलास पासवान की जयंती मनाई जा रही है। इसे अलग-अलग खेमों में बांटना ठीक नहीं है।

