ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / पटना: पड़ोसन ने 5 साल के मासूम को अगवा कर डेढ़ लाख में...

पटना: पड़ोसन ने 5 साल के मासूम को अगवा कर डेढ़ लाख में बेचा, टीचर के कहने पर रची थी साजिश

17-Jun-2022 11:41 AM

PATNA: पटना के बाढ़ क्षेत्र में एक 5 साल के स्कूल के बच्चे को चुरा कर बेचने का मामला सामने आया है. बच्चे को चुराकर डेढ़ लाख रूपये में बेचा गया था. हालांकि पुलिस ने बच्चे को बरामद करने में सफलता हासिल कर ली है. इस घटना में शामिल शिक्षिका समेत दो लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया है.  


बाढ़ के नाथचक मोहल्ले के रहने वाले प्रियंका कुमारी ने बाढ़ थाने में सुचना दी कि उनका 5 साल का बेटा लकी कुमार विगत 15 जून के सुबह 7 बजे से गायब है. घटना की जानकारी मिलते ही बाढ़ पुलिस ने एक टीम का गठन किया. टीम को मिली जानकारी के अनुसार बच्चे का अपहरण पड़ोस की रहने वाली महिला ने कराया जो एक शिक्षिका है और वह महिला पड़ोस से गायब है, जिसका नाम फुला देवी बताया जा रहा है. पुलिस ने फुला देवी को ढूढकर पूछताछ की तो पता चला कि बच्चे को बेचने के साजिश में वह शामिल है और उसने बच्चे को बिहारशरीफ के महिला शिक्षिका को डेढ़ लाख में बेचा है. जाँच के उपरांत पुलिस ने नालंदा के थरथारीडीह के रहने वाले मुकेश पासवान की शिक्षिका पत्नी मीणा देवी को पकड़ बच्चे को सही सलाम उसके परिजनों को सौपा.दोनों महिलाओं ने अपना अपराध स्वीकार किया पुलिस ने दोनों को तत्काल हिरासत में ले लिया है.

 

आपको बता दें, शिक्षिका मीना देवी को कोई बच्चा नहीं था. मीना देवी कुछ दिन पहले नाथचक मोहल्ले में आई थी और लकी को देखा. उसी दिन उसने बच्चे को अगवा करने की योजना बना ली थी और दोनों ने मिलकर इस घटना को अंजाम दे दिया.