ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / news / पटना NMCH में छात्रा ने किया सुसाइड, 6 महीने पहले हुई थी शादी...

पटना NMCH में छात्रा ने किया सुसाइड, 6 महीने पहले हुई थी शादी

27-Dec-2022 12:23 PM

PATNA : राजधानी पटना से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पटना के NMCH यानी नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक छात्रा ने सुसाइड कर लिया है। वह जीएनएम का कोर्स कर रही थी और सेकेंड ईयर की छात्रा थी। हॉस्टल के कमरे से उसका शव बरामद किया गया है। लाश मिलने के बाद पूरे कैंपस में हड़कंप सा मच गया है। 



हॉस्टल की लड़कियों का कहना है कि छात्रा ने आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। मामले से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ मृतक छात्रा की छह महीने पहले ही शादी हुई थी। बताया यह भी जा रहा है कि उसके वैवाहिक जीवन में कलह मचा हुआ था। घटना की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गई। 




फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना को लेकर तरह-तरह की बात भी सामने आ रही है। हालांकि जब तक शव का पोस्टमार्टम न हो जाए तब तक घटना के कारणों के बारे में बताया नहीं जा सकता है।