Bihar News: जानिए बिहार के CM के बारे में यह अनसुनी कहानी, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान; लालू ने किया था यह काम, फिर भी चुप थे नीतीश कुमार Nitish kumar : बिहार के लिए क्यों अहम है अगले 72 घंटे? जानिए कब नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा, निशांत को लेकर क्या है JDU का ख़ास प्लान Nitish Kumar : दिल्ली जाने से पहले इस दिन से कोसी-सीमांचल यात्रा पर नीतीश कुमार, कई जिलों का करेंगे दौरा Patna Water Metro : पटना में जल्द शुरू होगी वाटर मेट्रो, पहले फेज में गांधी घाट और इस जगह होगा पड़ाव; गंगा घाटों पर बन रहे चार्जिंग प्वाइंट Bihar News : नेपाल सीमा तक सड़क होगी चौड़ी, इस रूट के फोरलेन सड़क परियोजना को मिली मंजूरी Nitish Kumar :इस महीने तक बनकर तैयार होगा बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन पुल, गंगा पार आवागमन होगा तेज Bihar Politics : कुशवाहा की जगह फिक्स ! राज्यसभा को लेकर BJP ने बनाई ख़ास रणनीति, NDA के नए फॉर्मूला से 5 वीं सीट पर भी जीत तय ! जानिए क्या है ख़ास Bihar teachers : बिहार के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, अब हर महीने के इस तारीख को ही मिलेगी सैलरी आज JDU ज्वाइन करेंगे CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत, जल्द शुरू करेंगे बिहार यात्रा; पार्टी नेता कर रहे यह डिमांड ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक!
09-Oct-2024 08:46 PM
By First Bihar
PATNA: फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम पर रील्स बनाते और डांस करते बिहार के शिक्षक एवं शिक्षिका का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे देखते हुए शिक्षा विभाग ने सभी डीईओ को पत्र लिखकर कहा है कि यह निम्न स्तर की गतिविधियां स्कूलों में देखी जा रही है। टीचर स्कूल में रील्स बना रहे हैं। इस पर तत्काल रोक लगाई जाए। यदि कोई ऐसा करता है तो उस पर कार्रवाई की जाए।
शिक्षकों के इस तरह के व्यवहार से स्कूल के बच्चों पर गलत प्रभाव पड़ता है और शैक्षणिक गतिविधियों को भी यह प्रभावित करता है। जो कही से भी स्वीकार योग्य नहीं है। शिक्षा विभाग के निदेशक प्रशासन सह अपर सचिव सुबोध कुमार चौधरी ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र लिखकर आदेश दिया है कि केवल शिक्षा कैलेंडर के मुताबिक विशेष दिनों में ही डांस म्यूजिक आदि का अनुशासित और शालीन कार्यक्रम मान्य होगा।
वही यह भी कहा है कि स्कूलों में यदि कोई शिक्षक या कर्मचारी टी-शर्ट, जींस पैंट और कैजुअल ड्रेस पहनकर आ रहे हो तो ऐसा करना बंद कर दें। उन्हें सिर्फ फॉर्मल ड्रेस में ही स्कूल आना होगा। बता दें कि शिक्षा विभाग के तत्कालीन अपर मुख्य सचिव केके पाठक थे तभी यह आदेश जारी किया गया था लेकिन उनके जाने के बाद शिक्षक टी-शर्ट और जींस पैंट पहनकर स्कूल में आने लगे।
जिसके बाद अब शिक्षा विभाग ने शिक्षकों को पहले के आदेश को मानने को कहा है उन्हें फिर से फॉर्मल ड्रेस में स्कूल आने को कहा गया है। स्कूल में टी-शर्ट और जींस पैंट को पूरी तरह से बैन किया गया है। वही देखा जा रहा है कि कुछ लोग कैजुअल ड्रेस में भी स्कूल आ रहे हैं। शिक्षा विभाग ने ऐसा टीचर और कर्मचारी को आगाह किया है कि यह भी बर्दाश्त के बाहर है। यदि कैजुअल ड्रेस और टी शर्ट और जींस पैंट पहनकर स्कूल आए तो कार्रवाई की जाएगी।
