ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics: पूर्व IPS अधिकारी अमिताभ दास की गिरफ्तारी पर आया तेज प्रताप यादव का रिएक्शन, जानिए.. क्या बोले JJD चीफ Bihar Politics: पूर्व IPS अधिकारी अमिताभ दास की गिरफ्तारी पर आया तेज प्रताप यादव का रिएक्शन, जानिए.. क्या बोले JJD चीफ Bihar Bhumi: बिहार में जमीन खरीदना हो सकता है महंगा, इस महीने के बाद बढ़ने जा रहा MVR; जल्दी कीजिए Bihar Bhumi: बिहार में जमीन खरीदना हो सकता है महंगा, इस महीने के बाद बढ़ने जा रहा MVR; जल्दी कीजिए Bihar News: ‘सवर्ण भूमिहीनों को पांच डिसमिल जमीन दें’, बिहार सरकार से उच्च जाति आयोग ने की सिफारिश; EWS को लेकर सख्त निर्देश Bihar News: ‘सवर्ण भूमिहीनों को पांच डिसमिल जमीन दें’, बिहार सरकार से उच्च जाति आयोग ने की सिफारिश; EWS को लेकर सख्त निर्देश Bihar ka Mausam: बिहार में फरवरी में ही बदला मौसम का मिजाज, बढ़ते तापमान ने बढ़ाई चिंता; अगले पांच दिनों तक कैसा रहेगा वेदर? Bihar ka Mausam: बिहार में फरवरी में ही बदला मौसम का मिजाज, बढ़ते तापमान ने बढ़ाई चिंता; अगले पांच दिनों तक कैसा रहेगा वेदर? सहरसा कोर्ट का अनोखा फैसला: फर्जी दस्तावेज मामले में आरोपी को मिली जमानत, 6 महीने मंदिर में सेवा की शर्त महाशिवरात्रि और होली से पूर्व हाई अलर्ट: डीजे पर रोक शराबबंदी पर सख्ती

PATNA NEWS: गैंगरेप के बाद नाबालिग की हत्या, अपार्टमेंट के बाथरूम में मिली लाश, गुस्साएं लोगों ने किया सड़क-जाम-हंगामा

PATNA NEWS: गैंगरेप के बाद नाबालिग की हत्या, अपार्टमेंट के बाथरूम में मिली लाश, गुस्साएं लोगों ने किया सड़क-जाम-हंगामा

25-Nov-2024 09:57 PM

By First Bihar

PATNA: पटना के फुलवारीशरीफ से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां गैंगरेप के बाद एक नाबालिग लड़की की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका अपार्टमेंट के एक फ्लेट की नौकरानी थी। उसकी लाश नग्न अवस्था में अपार्टमेंट के बाथरूम से मिलने से गुस्साएं लोगों ने पटना एम्स मुख्य सड़क पर आगजनी कर जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया। आक्रोशित लोग मामले की जांच करने और दोषियों पर कार्रवाई किये जाने की मांग कर रहे हैं।  


लोगों के हंगामे से पटना-एम्स मुख्य मार्ग बुरी तरह से जाम हो गया। गाड़ियों की लंबी कतारे लग गयी। जाम की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फुलवारीशरीफ थाने की पुलिस ने लोगों को शांत कराने की कोशिश की। लेकिन आक्रोशित भीड़ पुलिस की बात मानने को तैयार नहीं हैं। वो वरीय अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे हैं। मौके पर पुलिस पदाधिकारी कैंप कर रहे हैं।


मृतका के परिजनों ने बताया कि नौहसा के बक्खो टोला स्थित एक अपार्टमेंट में मोहम्मद साहिल के फ्लैट में पिछले सालभर से वो काम कर रही थी। सोमवार की सुबह 10 बजे वो अपार्टमेंट में काम करने के लिए गई थी लेकिन शाम तक घर लौट कर नहीं आई। जिसके बाद परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की। परिजन उसे ढूंढते-ढूंढते अपार्टमेंट में पहुंच गये जहां खोजबीन के दौरान बाथरूम में उसकी लाश मिलने से हड़कंप मच गया। 


परिजनों ने इस घटना की जानकारी लोकल पुलिस को दी। परिजनों का आरोप है कि साहिल और उसके दोस्तों ने मिलकर गैंगरेप किया फिर नाबालिग की अपार्टमेंट में हत्या कर दी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। इलाके में लगे सीसीटीवी को भी खंगाला जा रहा है।