ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: जानिए बिहार के CM के बारे में यह अनसुनी कहानी, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान; लालू ने किया था यह काम, फिर भी चुप थे नीतीश कुमार Nitish kumar : बिहार के लिए क्यों अहम है अगले 72 घंटे? जानिए कब नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा, निशांत को लेकर क्या है JDU का ख़ास प्लान Nitish Kumar : दिल्ली जाने से पहले इस दिन से कोसी-सीमांचल यात्रा पर नीतीश कुमार, कई जिलों का करेंगे दौरा Patna Water Metro : पटना में जल्द शुरू होगी वाटर मेट्रो, पहले फेज में गांधी घाट और इस जगह होगा पड़ाव; गंगा घाटों पर बन रहे चार्जिंग प्वाइंट Bihar News : नेपाल सीमा तक सड़क होगी चौड़ी, इस रूट के फोरलेन सड़क परियोजना को मिली मंजूरी Nitish Kumar :इस महीने तक बनकर तैयार होगा बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन पुल, गंगा पार आवागमन होगा तेज Bihar Politics : कुशवाहा की जगह फिक्स ! राज्यसभा को लेकर BJP ने बनाई ख़ास रणनीति, NDA के नए फॉर्मूला से 5 वीं सीट पर भी जीत तय ! जानिए क्या है ख़ास Bihar teachers : बिहार के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, अब हर महीने के इस तारीख को ही मिलेगी सैलरी आज JDU ज्वाइन करेंगे CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत, जल्द शुरू करेंगे बिहार यात्रा; पार्टी नेता कर रहे यह डिमांड ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक!

PATNA NEWS: राहुल गांधी पर बरसे दिलीप जायसवाल, कहा..नफरत परोसने वाला कभी मोहब्बत की दुकान नहीं खोल सकता

08-Oct-2024 05:03 PM

By First Bihar

PATNA: हरियाणा में तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनी है। हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी की इस जीत से देशभर के पार्टी कार्यालय में जश्न का माहौल है। पटना में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर बधाई दी। वही आतिशबाजी और अबीर लगाकर जीत का जश्न मनाया। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने इंडि गठबंधन और राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। कहा कि INDI गठबंधन के लोगों ने पूरे देश में सोशल मीडिया के माध्यम से गंदा माहौल बनाने का काम किया था। 


ये लोग विदेशी ताकतों के साथ काम कर रहे थे। हरियाणा की जनता ने फिर से भाजपा पर भरोसा जताते हुए बहुमत देने का काम किया है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष व बिहार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि पूरे देश के अंदर इंडि गठबंधन ने सोशल मीडिया के माध्यम से माहौल गंदा बनाने का प्रयास किया था। अफवाह फैलाने का काम किया था। 140 करोड़ जनता को गुमराह करने का काम किया था। अब देश की जनता इनकी चालाकी समझ गयी है। इसलिए हरियाणा में सबक सिखाने का काम जनता ने किया है। 


दिलीप जायसवाल ने कहा कि आज अगर लोकसभा चुनाव हो तो अकेले बीजेपी दो तिहाई बहुमत ला सकती है। जनता समझ गयी है कि किसकों देश से प्यार है और किसको देश से प्यार नहीं है। राहुल गांधी के बारे में दिलीप जायसवाल ने कहा कि वो कभी भी देश के बारे में अच्छा नहीं सोच सकता। इस देश का नमक खाने वाला आदमी राहुल गांधी विदेश में जाकर देश की बुराई करता है। नफरत परोसने वाला कभी भी मोहब्बत की दुकान नहीं खोल सकता है जबकि बीजेपी मोहब्बत के नाम पर वोट मांगती है। इस दौरान दिलीप जायसवाल ने गुनगुनाया.. नफरत के नाम पर ना सियासत के नाम पर बीजेपी वोट मांगती है मोहब्बत के नाम पर...