मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
29-Oct-2024 06:56 PM
By First Bihar
PATNA: दिवाली से पूर्व एक ड्राइवर ने अपने मालिक पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना का कारण पता नहीं चल पाया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में लगी है। जय महाकाल कहते हुए ड्राइवर ने मालिक के गर्दन पर तलवार से हमला कर दिया वो तो किस्मत अच्छी थी कि वो बाल-बाल बच गये लेकिन जब दूसरी बार हमला किया तो मालिक का उंगली ही काट डाला।
पटना के इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के असिस्टेंट पर तलवार से जानलेवा हमला किये जाने का मामला सामने आया है। हमला किसी और ने नहीं बल्कि उनके ही ड्राइवर ने की है। खुद टैक्स असिस्टेंट प्रमोद कुमार ने यह गंभीर आरोप लगाया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जहां इस घटना से अफरा-तफरी मच गयी।
टैक्स असिस्टेंट प्रमोद कुमार ने अपने ड्राइवर सुमन ठाकुर जो कि समस्तीपुर का रहने वाला है उस पर यह आरोप लगाया है कि ऑफिस में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उनका ड्राइवर सुमन ठाकुर महाकाल लिखा गमछा और तलवार लेकर उनके पास आया और जय महाकाल बोलते हुए उनकी गर्दन पर हमला कर दिया। हालांकि वो किसी तरह खुद को बचाए।
इस दौरान वो बाल-बाल बच गये। लेकिन जब दूसरी बार तलवार से उनकी अंगुली को काट दिया। तीसरी बार हमला करने से वो बुरी तरह घायल हो गये। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। वही तलवार को भी जब्त किया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।