ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: फर्जी DGP बन टेंडर दिलाने का झांसा देकर ठगे थे 40 लाख, पुलिस की गिरफ्त में आया जालसाज महेश मुखिया Bihar Crime News: फर्जी DGP बन टेंडर दिलाने का झांसा देकर ठगे थे 40 लाख, पुलिस की गिरफ्त में आया जालसाज महेश मुखिया Bihar Politics: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज फिर से पहुंच रहे पटना, क्या है कार्यक्रम? Bihar Politics: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज फिर से पहुंच रहे पटना, क्या है कार्यक्रम? Bihar Crime News: बिहार में देर रात डकैतों का उत्पात, हथियार के बल पर की लाखों की लूटपाट; बमबाजी के थर्राया इलाका Bihar Bhumi: बिहार के जमीन मालिकों को बड़ी राहत, ई-नापी और दाखिल-खारिज के लिए समय सीमा तय Bihar Bhumi: बिहार के जमीन मालिकों को बड़ी राहत, ई-नापी और दाखिल-खारिज के लिए समय सीमा तय PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नई गाइडलाइन जारी, प्रचार और मतदान में सख्ती PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नई गाइडलाइन जारी, प्रचार और मतदान में सख्ती Traffic Challan: ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले हो जाएं सावधान! बिहार में दो महीने में कटा 90 करोड़ से अधिक का चालान, 138 स्थानों पर लगाए जाएंगे कैमरे

PATNA NEWS: फूड इंस्पेक्टर पर घूस मांगने का आरोप, कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज, खाजे वाले ने कहा...10 हजार रूपये महीना बांधने का साहब बना रहे दबाव

PATNA NEWS: फूड इंस्पेक्टर पर घूस मांगने का आरोप, कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज, खाजे वाले ने कहा...10 हजार रूपये महीना बांधने का साहब बना रहे दबाव

01-Oct-2024 09:59 PM

By First Bihar

PATNA: पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत जादूघर के सामने खाजा की दुकान लगाने वाले ने फूड इंस्पेक्टर अजय कुमार पर गंभीर आरोप लगाया है। रिश्वत मांगे जाने से परेशान मिठाई दुकानदार ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज करा पुलिस ने न्याय की गुहार लगाई है।


खाजा दुकानदार का कहना है कि फूड इंस्पेक्टर साहब पैसे की मांग करते हैं। इस बार तो कह रहे हैं कि 10 हजार रूपया बांध दो। हर महीने मुझे दस हजार रूपया चाहिए। पीड़ित दुकानदार ललन जायसवाल ने कोतवाली थाने की पुलिस से मदद की गुहार लगायी है। ललन जायसवाल कहते है कि जब भी फूड इंस्पेक्टर जांच के लिए आते हैं मिठाई से स्वागत करते हैं। 


लेकिन इस बार उन्होंने कह दिया कि सिर्फ मिठाई से काम नहीं चलेगा। 10 हजार रूपया महीना बांधना पड़ेगा। मुझे हर महीने 10 हजार मिल जाना चाहिए। पैसे देते रहोंगे तब सब सही रहेगा और नहीं दिये तो कार्रवाई करते देर नहीं लगेगी। हालांकि अपने ऊपर लगे आरोपों को फूड इंस्पेक्टर अजय कुमार ने सिरे से खारिज कर दिया। 


फूड इस्पेक्टर अजय कुमार ने कहा कि मिठाई दुकानदार ललन जायसवाल गलत आरोप लगा रहा है। 31 सितंबर को जादूघर स्थित उसकी दुकान पर जांच के लिए गया था। वहां इतनी गंदगी थी की दुकानदार को साफ-सुथरा रखने को कहा तो वो भड़क गया और  सम्राट चौधरी और अनंत सिंह से मेरी शिकायत करने की बात कहने लगा। फिलहाल थाने में शिकायत आने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।