ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / news / Patna News: चोरों से सावधान: दानापुर में लाखों की चोरी, दिवाली में गांव...

Patna News: चोरों से सावधान: दानापुर में लाखों की चोरी, दिवाली में गांव गया हुआ था परिवार

01-Nov-2024 10:14 PM

By First Bihar

DANAPUR: पर्व-त्योहार में चोरी की घटनाएं काफी बढ़ जाती है। दिवाली और छठ पूजा में लोग अपने-अपने गांव चले जाते हैं। घर पर किसी के नहीं रहने का फायदा चोर उठाते है। पहले रेकी की जाती है फिर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जाता है। इसी क्रम में पटना के दानापुर इलाके में बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया है। बदमाशों ने 12 लाख की संपत्ति की चोरी कर ली है।


 घर में रखे गोदरेज का लॉक तोड़कर ज्वेलरी और कैश की चोरी कर बदमाश फरार हो गये। बंद घर से चोरों ने 8 लाख की ज्वेलरी और 3.50 लाख रुपये कैश की चोरी कर ली। घर में कोई नहीं था परिवार के सभी सदस्य दिवाली मनाने गांव गये हुए थे। घटना दानापुर के द्वारिकापुर रोड नंबर 1 की है। जहां इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।


 पीड़ित संतोष कुमार ने बताया कि वो नरेंद्र पांडेय के मकान में किराये पर रहते थे। दिवाली में पूरा परिवार अपने गांव सकरैचा गया हुआ था। घर पर कोई नहीं था इसी का फायदा उठाते हुए बदमाशों ने बंद घर से सारा सामान गायब कर दिया। पीड़ित के पड़ोसी ने इस घटना की जानकारी दी जिसके बाद गांव से दानापुर पहुंचे संतोष कुमार ने दानापुर थाने में शिकायत दर्ज करायी। 


उन्होंने देखा कि घर का ताला टूटा पड़ा है और घर का सामान इधर उधर बिखरा हुआ है। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना डायल 112 की टीम को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। दानापुर थानाध्यक्ष प्रशांत भारद्वाज ने बताया कि इलाके में लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है।