ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट

Home / news / PATNA NEWS : COC में "तनाव प्रबंधन एवं संवेगात्मक स्वास्थ्य" पर हुआ विशेष...

PATNA NEWS : COC में "तनाव प्रबंधन एवं संवेगात्मक स्वास्थ्य" पर हुआ विशेष सत्र का आयोजन, मिला तनाव मुफ्त रहने का गुरुमंत्र

25-Sep-2024 02:04 PM

By First Bihar

PATNA : काॅलेज ऑफ कॉमर्स, आर्ट्स एवं साइंस, पटना के मनोविज्ञान विभाग द्वारा महाविद्यालय के काउंसिलिंग सेल तथा परामर्शण एवं पुनर्वास कोर्स के सहयोग से  तनाव प्रबंधन एवं संवेगात्मक स्वास्थ्य विषय पर एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया। इस दौरान खुद को कैसे तनाव से दूर रखें समेत कई मुद्दों पर बातचीत हुई।


वहीं, इस कार्यक्रम में आमंत्रित वक्ता  प्रो. रजनीश कुमार गुप्ता (अध्यक्ष, स्नातकोत्तर मनोविज्ञान विभाग, बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर) ने तनाव की प्रकृति एवं प्रकार तथा तनाव से बचाव और तनाव के प्रबंधन के लिए बेहद उपयोगी जानकारी अत्यंत रोचक ढंग से छात्रों के बीच रखी। इस दौरान उनकी बातों  को छात्र -छात्राओं ने काफी गंभीरता से सुना और अपने जीवन में इन बातों को उतराने का निर्णय भी लिया। 


इधर, इस सत्र की अध्यक्षता प्रो. प्रणय गुप्ता ने की। जबकि धन्यवाद ज्ञापित किया डॉ. रवि रंजन ने। प्रो. दिनेश कुमार ने पुष्प गुच्छ एवं अंगवस्त्र प्रदान कर अतिथि विद्वान का स्वागत किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में बड़ी संख्या में उपस्थित शिक्षकों तथा छात्र छात्राओं की महती भूमिका रही।