मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
22-Sep-2024 04:14 PM
By First Bihar
PATNA: भाजपा के पूर्व सांसद डॉ.आरके सिन्हा के 73वें जन्मदिन के अवसर पर पटना सिटी के आदि चित्रगुप्त मंदिर में भंडारा का आयोजन किया गया। इस दौरान जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन सामग्री का वितरण किया गया।
इस अवसर पर चित्रगुप्त आदि मंदिर प्रबंधक कमिटी के प्रधान सचिव सुदामा प्रसाद ने बताया की मंदिर के अध्यक्ष डॉ.आरके सिन्हा से हमे प्रेरणा मिलती है कि हम कैसे एक दूसरे का ख्याल रखे इसी के आलोक में आज उनके जन्मदिन के अवसर पर लोगो के बीच भोजन सामग्री का वितरण किया गया है।
पूर्व सांसद के निजी सचिव मनीष किशोर ने बताया कि आज 73वे जन्मदिन के अवसर पर पटना के कई स्थानों पर कार्यकर्ता द्वारा कई कार्यक्रम रखे गए है । सांसद के पटना आवास अन्नपूर्णा में भी भंडारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया है । इसके अलावा एसीएफएल द्वारा मुफ्त स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया जिसमें हजारों महिलाओं ने अपने स्वास्थ की जांच कराई।
इसके अलावा पटना हाई स्कूल गर्दनीबाग पंचमंदिर तालाब एव पटना हाई स्कूल के प्रांगण में 5 पीपल और नीम के वृक्षारोपण हुआ। वही लोहनीपुर स्थित निशा मंदिर में सतीश राजू के नेतृत्व में फल एवं मिठाई का वितरण मूक बधीर बच्चों के बीच किया गया।
भाजपा के पूर्व सांसद डॉ.आरके सिन्हा के 73वें जन्मदिन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में वार्ड नं 15 के पार्षद शशिभूषण,राजेश श्रीवास्तव,राजेश सिन्हा,विवेक ,अभिषेक बिन्नी,चंद्रशेखर,राणा रितेश,बिट्टू सिंह,राजू,आशीष,अभिषेक सिंह, संजय राय,सुधीर मुखिया के साथ अनेकों कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने उनके लम्बी उम्र की कामना की।
