मंदिरी आवास से पूर्णिया सांसद गिरफ्तार, समर्थकों ने कहा..पप्पू यादव मत घबराना तेरे पीछे सारा जमाना BIHAR: सेमरा स्टेशन पर बनेगा मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल, सैकड़ों लोगों को मिलेगा रोजगार ऑटो सवार 10 मजदूरों को ट्रक ने रौंदा, दो की दर्दनाक मौत, तिलक समारोह में काम करके लौट रहे थे घर Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम हथियार के बल पर शिक्षक से लूटपाट का खुलासा, खगड़िया पुलिस ने 4 बदमाशों को किया गिरफ्तार Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण
04-Dec-2024 06:48 PM
By First Bihar
PATNA: पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में 40 साल से पुस्तक मेला लग रहा है। इस बार भी 6 दिसंबर से पुस्तक मेला लगेगा। जो 17 दिसंबर तक खुला रहेगा। 6 दिसंबर को पुस्तक मेले का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे। इस कार्यक्रम में बिहार के दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी शिरकत करेंगे। इसकी पूरी तैयारी की जा चुकी है।
शुक्रवार को गांधी मैदान में पुस्तक मेला का उद्घाटन हो जाएगा। जिसके बाद लोग इस पुस्तक मेले में आ सकेंगे। इस बार पुस्तक मेला खास इसलिए होगा कि मेले में शास्त्रीय एवं लोक संगीत, फिल्म फेस्टिवल, नुक्कड़ नाटक, जनसंवाद, क्विज एवं ड्राइंग कंपटीशन, कवि सम्मेलन और पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस बार पटना पुस्तक मेला पद्मभूषण शारदा सिन्हा और पद्मश्री उषा किरण खान को समर्पित है। इन पर केन्द्रित कई प्रोग्राम आयोजित होंगे।
इस बात की जानकारी पुस्तक मेला के संयोजक अमित झा ने दी। उन्होंने बताया कि देश के प्रसिद्ध किस्सागो डॉ. कुमार विमलेंदु बच्चों को कहानी लिखना सिखाएंगे। बच्चे यदि अच्छी कहानी लिख पाएंगे तब उनकी किताब भी छापी जाएगी। पुस्तक मेला में दो मुख्य मंच बनाए गये हैं। जहां ये कार्यक्रम आयोजित होंगे। दोनों मंच का नाम पाटलिपुत्रा कॉलोनी और श्रीकृष्णापुरी रखा गया है। वही पुस्तक मेला में एंट्री के लिए 3 मेन गेट बनाया गया है। तीनों गेट का नाम बोरिंग रोड, फ्रेजर रोड और अशोक राजपथ रखा गया है। वही प्रशासनिक भवन का नाम राजेंद्र नगर रखा गया है।