Patna Medical College : PMCH में शिफ्टिंग की तारीख तय, फरवरी के इस डेट से नए भवन में शिफ्ट हो जाएंगे यह दो विभाग मुंगेर में रिश्तों का कत्ल: 13 वर्षीय छात्र की गला दबाकर हत्या, मुंहबोले दादा पर घर के चिराग को बुझाने का आरोप Indian Railway new rules : यदि दोस्तों के साथ जाना चाह रहे गोवा- मनाली या परिवार के वैष्णों देवी; तो जरूर पढ़ लें यह खबर, रेलवे ने नियमों में किया बड़ा बदलाव Bihar land registry : बिहार में इस महीने से बदल रहे जमीन रजिस्ट्री के नियम, सरकार का निर्णय; इन लोगों को होगा बड़ा फायदा Bihar politics : अपराधियों का राजनीति में आना दुर्भाग्य, बोले BJP विधायक – पप्पू यादव को जेल में ही रहना चाहिए Patna Metro : होली बाद शुरू होगा इन दो स्टेशनों के बीच सफर, इस महीने के अंतिम सप्ताह तक जांच के लिए दिल्ली से आएगी टीम rape murder news : बिहार में 6 साल की बच्ची से दरिंदगी, खून से लथपथ मिली लाश; ग्रामीणों में आक्रोश Nursing admission scam : "ससुराल में रहो, पढ़-लिखकर क्या करोगी?" नर्सिंग एडमिशन के नाम पर 70 हजार की ठगी, मास्टरमाइंड गिरफ्तार; जानिए फिर भी क्यों पुलिस पर उठे सवाल Bihar Crime News : बिहार में बेखौफ बदमाशों का तांडव, ई-रिक्शा चालक और डिलीवरी बॉय को मारा चाकू, लूट की घटना को दिया अंजाम Panchayat Secretary Scam : बिहार पंचायत सचिव का बड़ा कारनामा, डकार गए 1 करोड़ से अधिक की सरकारी राशि; FIR दर्ज
04-Oct-2023 10:27 PM
By First Bihar
PATNA: पटना नगर निगम के दैनिक कर्मी पिछले 14 दिनों से हड़ताल पर थे। वेतन में बढोत्तरी के आश्वासन के बाद अब सभी अपने काम पर लौट आए है। 14 दिन से चल रही नगर निगम कर्मियों की हड़ताल बुधवार की शाम को खत्म हो गयी।
इनके हड़ताल पर चले जाने से पटना में कचरों का अंबार लग गया। जिससे इलाके के लोग काफी परेशान थे और हड़ताल खत्म होने का इंतजार कर रहे थे। बुधवार की शाम को नगर निगम के दैनिक कर्मियों ने हड़ताल खत्म करने का फैसला लिया। गुरुवार से सभी अपने-अपने काम पर लौट आएंगे। पटना के सभी इलाकों में कल से सफाई अभियान शुरू की जाएगी।
बता दें कि 21 सितंबर से पटना नगर निगम के 8 हजार सफाईकर्मी और दैनिक कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए थे। अपने 17 सूत्री मांगों को लेकर ये कर्मी डटे हुए थे। वेतन बढ़ाने,आउटसोर्सिंग व्यवस्था हटाने, समान काम समान वेतन सहित कई मांगों को लेकर पटना नगर निगम सफाईकर्मी पिछले 14 दिनों से हड़ताल पर थे। वेतन बढ़ाए जाने के आश्वासन के बाद अब इन लोगों ने हड़ताल खत्म करने का फैसला लिया है।