ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

पटना, मुजफ्फरपुर के बाद अब गया में मिले कोरोना के 3 मरीज, सभी की उम्र 20 साल से कम

30-Dec-2023 09:23 PM

By First Bihar

 GAYA: देश में नए वैरिएंट की दस्तक के बाद बिहार में कोरोना का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। बिहार में पिछले कुछ दिनों से अलग-अलग जिलों से कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। पटना और मुजफ्फरपुर से आधा दर्जन मामले सामने आ चुके हैं। अब गया में भी कोरोना ने दस्तक दे दी है। गया में तीन लोगों की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आई है। 


तीनों संक्रमित मरीजों की उम्र 20 साल से कम है। जिसमें एक लड़की और दो लड़का शामिल है। गया में एक साथ 3 कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। सभी की हालात सामान्य बतायी जा रही है। वही जिनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है उनके सैंपल को जिनोम सिक्वेंसिंग के लिए पटना भेजा गया है। 


बताया जाता है कि इन तीनों मरीजों को सर्दी-खांसी थी जब ये इलाज कराने डॉक्टर के पास पहुंचे तब डॉक्टर को शक हुआ कि कही कोरोनो का तो मामला नहीं है। उन्होंने मरीज का आरटीपीसीआर कराया जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हांलाकि मरीज की हालात सामान्य है सभी को होम आइसोलेट किया गया है। इनके परिजनों में खांसी सर्दी के लक्षण नहीं है।


 जिन तीन लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटव आई है उनका कोई ट्रैवल हिस्ट्री भी नहीं है। तीनों की उम्र 20 साल से कम है। जिसमें दोनों लड़का बेलागंज और वजीरगंज का रहने वाला है जबकि लड़की टेकारी रोड की रहने वाली है। गया में तीन लोगों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद अस्पतालों को किसी भी परिस्थिति में तैयार रहने का निर्देश दिया गया है।