विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक
18-Aug-2022 05:37 PM
PATNA: पटना मेट्रो रेल परियोजना के भूमिगत कार्य का शुभारंभ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने किया। इस दौरान राजेन्द्र नगर स्टेडियम स्थित साइट का उन्होंने जायजा लिया। इस मौके पर पटना मेट्रो के अध्यक्ष आनंद किशोर सहित कई अधिकारी मौजूद थे। पटना डीएम चंद्रशेखर सिंह पर जब मुख्यमंत्री की नजर गयी तब उन्होंने पूछा कि कहां गायब थे? यहां रहना चाहिए ना। डीएम साहब बोले कि यही थे सर।
सीएम नीतीश और डिप्टी सीएम ने अधिकारियों से बातचीत की और भूमिगत मेट्रो प्रोजेक्ट की जानकारी ली। इस मौके पर सीएम नीतीश ने पौधरोपण भी किया। पटना मेट्रो के अध्यक्ष आनंद किशोर ने सीएम को बताया कि भूमिगत मेट्रो कार्य के दौरान करीब 90 हजार ट्रक मिट्टी निकलेगी। मिट्टी को ऐसे जगहों पर रखा जाएगा जिससे लोगों को कोई दिक्कत नहीं हो।
बता दें कि पटना मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत कई रेलवे स्टेशन भूमिगत होगा। पटना मेट्रो भूमिगत का शुभारंभ किया। कुल छह स्टेशन भूमिगत होगा। जिसमें राजेन्द्र नगर के इस इलाके में भी मेट्रो स्टेशन बनेगा। अंडरग्राउंड पटना मेट्रो कार्य के उद्घाटन के मौके पर सीएम नीतीश ने कहा कि पटना मेट्रो रेल का काम शुरू हो गया है। अंडरग्राउंड वाला काम भी आज से शुभारंभ हो गया है। अब तेजी से काम हो यही हमारा लक्ष्य है।




