ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो... BIHAR NEWS : मेले के बहाने निकली किशोरी का आम के बगीचे में फंदे से लटका मिला शव, इलाके में दहशत अब मशीन बताएगी खून की पूरी कहानी… बिहार में AI से होगी जांच, मोबाइल पर आएगी रिपोर्ट Bihar News : जहरीली शराब का कहर? संदिग्ध मौतों से मचा हड़कंप, मृतकों की संख्या 3, 15 बीमार, जांच तेज Bihar crime news : दिनदहाड़े रेलवे लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने बरसाई गोलियां; इलाके में दहशत Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू

Home / news / पटना मेट्रो में रोजगार के अवसर, कई पदों पर जल्द होगी बहाली

पटना मेट्रो में रोजगार के अवसर, कई पदों पर जल्द होगी बहाली

29-Nov-2019 07:56 AM

PATNA: पटना मेट्रो में रोजगार का अवसर जल्द ही मिलने वाला है. पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन में जल्द ही 30 पदों पर बहाली होगी. डीएमआरसी को पटना मेट्रो के निर्माण का काम सौंपने के बाद सरकार ने कुल 191 पदों में से 30 पदों पर बहाली का प्रस्ताव दिया है. 


आपको बता दें कि पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने अगस्त महीने में ही 30 पदों पर नियुक्ति का प्रस्ताव दिया था. वहीं इसके लिए कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद जल्द ही 30 पदों पर बहाली होगी. जिन 30 पदों पर बहाली होगी उनमें प्रबंध निदेशक, डीजीएम समेत कई महत्वपूर्ण पोस्ट हैं.


पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक का काम फिलहाल नगर विकास विभाग के सचिव देख रहे हैं. जबकि दो विशेष सचिव को सीजीएम और सीएफओ की जिम्मेदारी सौंपी गई है. आपको बता दें कि पटना मेट्रो का कार्य प्रगति पर है और दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन यानी (डीएमआरसी) ने प्रारंभिक काम शुरू कर दिया है. इस प्रोजेक्ट को 5 साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.