ब्रेकिंग न्यूज़

परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार

Home / news / पटना मेट्रो के भूमिगत कार्य के शुभारंभ पर बोले तेजस्वी..हमारा निशाना मछली की...

पटना मेट्रो के भूमिगत कार्य के शुभारंभ पर बोले तेजस्वी..हमारा निशाना मछली की आंख पर हैं

18-Aug-2022 08:09 PM

PATNA: पटना मेट्रो रेल परियोजना के भूमिगत कार्य का शुभारंभ आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने किया। राजेन्द्र नगर स्टेडियम स्थित साइट का जायजा भी लिया। इस मौके पर पटना मेट्रो के अध्यक्ष आनंद किशोर, डीएम चंद्रशेखर सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद थे। इस मौके पर डिप्टी सीएम व नगर विकास मंत्री तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि ध्यान भटकाने वाले अपना काम करते रहे उससे हमें कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। 


लेकिन एक बात तो स्पष्ट है कि मछली की आंख पर हमें निशाना लगाना है। नीतीश जी के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार काम करेंगी। कही हमारा ध्यान भटकने वाला नहीं है। हमलोग नए लोग है नई पीढ़ी के हैं मिलकर काम करेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का अनुभव भी हमलोगों को मिलता रहेगा। 


नगर विकास एवं आवास मंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि हम लोग काम में विश्वास करते हैं। नीतीश कुमार का अनुभव हमेशा काम आएगा उन्होंने कहा कि हम लोग साथ में हैं। बिहार में काम करना है और बिहार का विकास करना है। कुछ लोगों का काम ही इधर-उधर करना है। नीतीश कुमार बहुत ही अनुभवी हैं और हमेशा उनका अनुभव हम लोगों के काम आएगा। अब बिहार में महागठबंधन की सरकार है बिहार में अब विकास की ही बात होगी।