ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / पटना में नगर निगम चुनाव के लिए काउटिंग जारी, देखें कहां से किसने...

पटना में नगर निगम चुनाव के लिए काउटिंग जारी, देखें कहां से किसने दर्ज की जीत

30-Dec-2022 11:06 AM

PATNA : बिहार की राजधानी पटना को आज अपमना नया मेयर और डिप्टी मेयर मिल जाएगा। इसको लेकर पटना के बोरिंग रोड स्थित एएन कॉलेज में मतगणना जारी है। इसको लेकर बोरिंग रोड में गाड़ियों की आवाजाही बंद कर दी गई है। पटना नगर निगम सीट इस बार महिलाओं के लिए सुरक्षित रखा गया है। पटना नगर निगम में इस बार मेयर पद के लिए 32 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।


बता दें कि, पटना नगर निगम चुनाव के वोटिंग की ताजा जानकारी के अनुसार मेयर पद के लिए सीता साहू 5,300 वोट से आगे चल रही है। इसके आलावा वार्ड पार्षद में रीता रानी 8 नंबर वार्ड से जीती है। वहीं, पटना नजर निगम के वार्ड नंबर 21 से श्वेता रंजन जीत दर्ज की है। इसके आलावा वार्ड नंबर 38 से आशीष सिन्हा को जीत मिली है। इसके साथ ही वार्ड 47 से सतीश गुप्ता ने जीत दर्ज किया है। इस बार पटना नगर निकाय चुनाव में मेयर और डिप्टी मेयर का रिजल्ट शाम तक आएगा।  इसके साथ ही इस बार 1 प्रत्याशी के साथ 1 एजेंट को मतगणना केंद्र जाने की अनुमति मिली है। 


जानकारी हो कि, सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई है। 23 जिलों के 17 नगर निगम क्षेत्र, दो नगर परिषद क्षेत्र और 49 नगर पंचायतों का परिणाम आएगा। 28 दिसंबर को 1665 पदों के लिए मतदान हुआ है। 1529 वार्ड पार्षद, 68 उप मुख्य पार्षद, 68 मुख्य पार्षद पद के लिए किस्मत आजमा रहे कुल 11127 प्रत्याशियों के दिल की धड़कनें तेज हो गई है। 


गौरतलब हो कि, पटना नगर निगम के आज चुनाव परिणाम आने हैं। मतगणना 8 बजे से शुरू हो गई है। वोटों की गिनती से पहले ही सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई है। बता दें कि निकाय चुनाव दलगत आधार पर नहीं होता है। 70 सालों बाद राज्य में पहली बार जनता मेयर-डिप्टी मेयर चुन रही है। इससे पहले वार्ड पार्षद चुनते थे। इस चुनाव में 32 महापौर और 16 उप महापौर प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।