ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
20-Jan-2023 09:54 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार की राजधानी पटना के बेली रोड स्थित फ्लाईओवर पर बड़ी सड़क हादसा हुई है। यहां एक स्कूली बस और पिकअप वैन में जबरदस्त टक्कर हुई है। जिसमें पिकअप वैनड्राइवर की मौत हो गई है, इसके साथ ही खलासी की भी मौत हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, पिकअप वैन उल्टी दिशा से डिवाइडर क्रॉस कर सीधे स्कूली बस से टकरा गई। गनीमत है कि, इस दौरान स्कूली बस की रफ्तार अधिक नहीं थी, इस कारण बस को अधिक नुकसान नहीं पहुंचा है। घटना के बाद फ्लाईओवर पर लोगों की भीड़ लग गई।
इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। फ्लाईओवर के एक लेन पर जाम लगा हुआ है। पुलिस ने शव को पिकअप वैन से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं स्कूल बस में मौजूद सभी बच्चे सुरक्षित हैं।
शास्त्री नगर थाना प्रभारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पिकअप वैन और स्कूल बस की सीधी टक्कर में ड्राइवर समेत 2 लोगों की मौत हो गई है। परिजनों को सूचना भेज दी गई है। मामले की कार्रवाई की जा रही है।