ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar News: पूर्व सैनिकों की बिहार SAP में होगी सीधी भर्ती, बहाली की प्रक्रिया हुई तेज; कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम Bihar News: पूर्व सैनिकों की बिहार SAP में होगी सीधी भर्ती, बहाली की प्रक्रिया हुई तेज; कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम Bihar News: ‘पशुपतिनाथ से वैद्यनाथ धाम तक ग्रीन फील्ड कॉरिडोर, बाढ़ का पानी बनेगा वरदान’, दिलीप जायसवाल ने बताया विकास का रोडमैप Bihar News: ‘पशुपतिनाथ से वैद्यनाथ धाम तक ग्रीन फील्ड कॉरिडोर, बाढ़ का पानी बनेगा वरदान’, दिलीप जायसवाल ने बताया विकास का रोडमैप Patna News: पटना में आम लोगों के लिए इमरजेंसी कॉल बॉक्स बना सुरक्षा कवच, बटन दबाते ही मदद हाजिर Patna News: पटना में आम लोगों के लिए इमरजेंसी कॉल बॉक्स बना सुरक्षा कवच, बटन दबाते ही मदद हाजिर

पटना : मेहमान बन दूल्हन के कमरे पंहुचा शातिर करने लगा ऐसा काम

पटना : मेहमान बन दूल्हन के कमरे पंहुचा शातिर करने लगा ऐसा काम

01-Dec-2021 08:51 AM

Patna : पटना के राजीवनगर में चोरी की एक बड़ी वारदात हुई है. जहां हाईप्रोफाइल चोर गिरोह के शातिर आजकल शादियों में चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे है. एक ऐसा ही मामला राजीवनगर थाना क्षेत्र के रोड नंबर 14 स्थित एक होटल में हुआ है. 


जहां वारदात को अंजाम देने के लिए शातिर दूल्हन के कमरे में मेहमान बनकर पहुंचा. दूल्हन कुछ समझ पाती कि शातिर बेड पर पड़े जेवर लेकर फरार हो गया और कार में सवार हो कर भाग निकला. जहां होटल के सीसीटीवी फुटेज में शातिर मास्क लगाकर बाहर आते दिखा है. राजीवनगर थाना प्रभारी सरोज कुमार ने बताया कि लिखित शिकायत नहीं मिली है. आरोपित की पहचान के लिए आसपास लगे फुटेज को खंगाला जा रहा है. कुछ फुटेज हाथ लगे हैं, जिसमें वह संदिग्ध दिख रहा है. आरोपित की पहचान के लिए आसपास लगे फुटेज को खंगाला जा रहा है। कुछ फुटेज हाथ लगे हैं, जिसमें वह संदिग्ध दिख रहा है.


जानकारी के अनुसार उक्त होटल में आयोजित शादी समारोह में मुजफ्फरपुर और सीतामढ़ी से लोग आए थे. जहां सोमवार की रात होटल की छत पर शादी की तैयारी चल रही थी. शादी में परिवार मेहमानों के स्वागत में जुटे थे. दूल्हन होटल के सेकेंड फ्लोर पर कमरे में थी. इसी बीच भीड़ में शामिल होकर शातिर होटल में घुस गया. सूटबूट में पहुंचा शातिर मेहमान बनकर दूल्हन के कमरे में घुस गया और दूल्हन के गले से जेवर छीनने की कोशिश की. असफल होने पर शातिर बेड पर रखे आभूषण को समेट कर होटल से भाग गया। दूल्हन के शोर मचाने पर लोग जुट गए और होटल के गेट को बंद कराया गया, लेकिन तब तक शातिर फरार हो चुका था. मंगलवार सुबह से लेकर देर शाम तक राजीवनगर थाने की पुलिस आसपास के मकानों में लगे कैमरों को खंगालते रही। पुलिस की मानें तो वह मास्क लगाया है और होटल से कुछ दूर आगे खड़ी सफेद रंग की कार में सवार होकर फरार हो गया। बता दें कि यह चौथी वारदात है। शादी समारोह में इससे पहले दानापुर, बुद्धा कॉलोनी व पाटलिपुत्र में चोर जेवर चुराकर भाग चुके हैं.