NDA के राज्यसभा उम्मीदवारों पर परिवारवाद का आरोप, आरजेडी ने बोला हमला बेगूसराय में होमगार्ड अभ्यर्थियों का आमरण अनशन तेज, धरनास्थल से हटाया गया टेंट होली की खुशियां गम में बदली: नहाने के दौरान नदी में डूबने से एक साथ 6 बच्चों की मौत ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर मिसाइल हमला, बेतिया के रहने वाले कैप्टन आशीष लापता BIHAR: पेड़ से टकराई बुलेट, 40 वर्षीय अमित की दर्दनाक मौत हथियार और कारतूस के साथ 25 हजार का ईनामी अपराधी दीपक गिरफ्तार, 7 संगीन मामलों में थी पुलिस को तलाश पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF और मुंगेर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई BIHAR: नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा, दो शराब माफिया गिरफ्तार होली के जश्न के बीच युवक की चाकू गोदकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम
27-Sep-2019 09:02 AM
PATNA: राजधानी पटना के एक होटल में युवती के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है. गया जिले की रहने वाली युवती से तीन लड़कों ने हैवानियत की है.
बताया जा रहा है कि पीड़ित और तीनों आरोपी शहर के एक हेल्थ केयर कंपनी में काम करते हैं. बीते 4 अगस्त को आरोपी संतोष कुमार ने ऑफिस के काम का बहाना बनाकर युवती को कॉल किया और राजाबाजार स्थित एक होटल में बुलाया. जहां पहले से ललन और पंकज नाम के आरोपी मौजूद थे.
इसके बाद तीनों ने युवती के साथ गैंगरेप किया, विरोध करने पर तीनों ने पीड़ित को जॉब से निकलवाने के साथ जान से मारने की धमकी भी दी. घटना के बाद युवती महिला थाने पहुंची और तीनों के खिलाफ FIR दर्ज कराई. मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने पटना के रहने वाले दो आरोपी नित्यानंद उर्फ ललन शर्मा और पंकज कुमार को गुरुवार देर रात गिरफ्तार कर लिया है. वहीं जहानाबाद का रहने वाला एक और आरोपी संतोष अभी भी फरार है.