Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू
27-Jun-2022 12:45 PM
By BADAL ROHAN
PATNA: खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां एक युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। युवती एक निजी कंपनी में काम करती थी और पिछले कुछ दिनों से काफी परेशान थी। वारदात के वक्त घर के सभी सदस्य बाहर गए थे। स्थानीय लोगों द्वारा जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।
मृतका की पहचान सोनार टोली इलाके के रहने वाली रौशनी शर्मा उर्फ गोल्डी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रोशनी एक प्राइवेट कंपनी में काम करती थी। वह अपनी मां के साथ सोनार टोली इलाके में रहती थी और पिछले कुछ दिनों से किसी बात को लेकर तनाव में थी। रोशनी की मां अपनी बहन के घर घर गई हुई थी। इसी बीच हताशा में आकर रोशनी ने यह खौफनाक कदम उठा लिया। पुलिस ने रोशनी का शव उसके कमरे में पंखे से लटका हुआ पाया।
इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रोशनी के शव को नीचे उतारा और उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। रोशनी ने किस कारण से इतना बड़ा आत्मघाती कदम उठा लिया यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। इस घटना के बाद मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया है। फिलहाल पुलिस ने मौत के सभी बिंदुओं पर अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है।