NSMCH बिहटा कॉलेज स्थित बालाजी चारधाम मंदिर में वार्षिकोत्सव, भंडारा और भव्य महापूजन पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, 3 की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश
21-Nov-2019 03:27 PM
PATNA : बिहार में इन दिनों बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. मुख्यमंत्री के कड़े निर्देश के बावजूद भी राजधानी में ही अपराधियों पर नकेल कसना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती साबित हो रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां अपराधियों ने एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया. अपराधियों ने एक युवक को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर चाकू मार दिया.
वारदात राजधानी के कंकड़बाग थाना इलाके की है. जहां चिरैयाटांड़ पुल के पास दिनदहाड़े अपराधियों ने एक युवक को चाकू मार दी. इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. मिली जानकारी के मुताबिक बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ा-दौड़ाकर चाकू मार दी. जिसके बाद युवक लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा. इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने चाकू मारने वाले शख्स को पकड़ लिया. लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की.
चाकू लगने से जख्मी युवक को इलाज के लिए स्थानीय लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया. आरोपी शख्स को लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.