ब्रेकिंग न्यूज़

Home Guard Vacancy : बिहार में होमगार्ड की बंपर बहाली, 13,500 नए जवान होंगे बहाल; हर दिन मिलेंगे इतने रुपए Bihar Govt Job 2026 : सरकारी नौकरी का मौका, बिहार में 1000 से अधिक पदों पर बहाली का ऐलान;जल्द जारी होंगे फॉर्म PU Election 2025 : पटना विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव स्थगन आदेश वापस, 28 फरवरी को ही होगी वोटिंग बिहार में बढ़ने लगी गर्मी: फरवरी के अंत में 32°C पार, जानें मौसम का पूरा अपडेट गोपालगंज के सहारा क्लिनिक में इलाज के दौरान 65 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप पटना NEET छात्रा की संदिग्ध मौत: CBI जांच पर राज्यपाल ने जताई जल्द खुलासे की उम्मीद SAHARSA: सिमराहा गोलीकांड का खुलासा: जमीन विवाद में अधिवक्ता के 13 वर्षीय पुत्र की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार दरभंगा में प्रस्तावित AIIMS को लेकर बढ़ी हलचल, एकमी शोभन बाईपास का होगा विस्तारीकरण मधेपुरा में ड्यूटी पर जाने से पहले BSAP हवलदार की मौत, चाय पीने के बाद बिगड़ी तबीयत सोनपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को लेकर रोहित सिंह ने जताई खुशी, मोदी-नीतीश का किया अभिनंदन

पटना में सरेआम मर्डर, अपराधियों ने एक शख्स को मारी ताबड़तोड़ गोली

पटना में सरेआम मर्डर, अपराधियों ने एक शख्स को मारी ताबड़तोड़ गोली

26-Dec-2020 06:24 PM

By Badal

PATNA :  बिहार में इन दिनों अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. राजधानी पटना में तेजी से बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है, जहां अपराधियों ने एक शख्स का मर्डर कर दिया है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात पटना सिटी इलाके की है, जहां अपराधियों ने सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के दरगाह रोड में शख्स की हत्या कर दी है. इस घटना को लेकर मिली जानकारी के मुताबिक युवक कहीं जा रहा था. इस दौरान पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने उसे गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है.


वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची सुल्तानगंज थाना की टीम मामले की छानबीन कर रही है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है. बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए एनएमसीएच हॉस्पिटल में लाया गया है. मृतक की पहचान करने में पुलिस जुटी हुई है. हत्या के कारणों का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है. जांच की जा रही है.