ब्रेकिंग न्यूज़

लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी

पटना में बेखौफ बदमाशों का तांडव! दिनदहाड़े गोली मारकर ले ली युवक की जान, अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचा था कलम्पु

30-Jul-2023 02:05 PM

By BADAL ROHAN

PATNA: बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र के खाजेकला घाट की है। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और सभी का रो- रोकर बुरा हाल है।


घायल युवक की पहचान बड़ी पटना देवी गढ़हा निवासी संतोष चौधरी उर्फ कलम्पु के रूप में हुई है, जो किसी शख्स की मौत के बाद उसके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए खाजेकला घाट पहुंचा था। इसी दौरान बदमाशों ने उसे गोली मार दी। गोली चलने के बाद गंगा घाट पर अफरा तफरी मच गई।


स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने खून से लथपथ कलम्पु को इलाज के लिए एनएमसीएच में भर्ती कराया है, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कालेज भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।