ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : पटना में चिकन पॉक्स का प्रकोप, एक हफ्ते में 50 लोग संक्रमित; स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कैंप Bihar News: सीमेंट गोदाम में चल रहा था कालाबाजारी का खेल: 36 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद, सील हुआ गोदाम Bihar News : बिहार नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज: 8 निकायों में आम चुनाव, 26 वार्डों में उपचुनाव, 13 मई को आएगी अंतिम वोटर लिस्ट BIHAR NEWS : दो साल के मासूम की गला दबाकर हत्या, पड़ोसी महिला ने बोरे में छिपाया शव; गांव में भारी पुलिस बल तैनात CM Nitish Samriddhi Yatra: बेगूसराय-शेखपुरा को 480 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा, तीसरे चरण का आज आखिरी दिन Bihar Electronic City: पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल की इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम

पटना में वार्ड सदस्य के बेटे का मर्डर, चुनावी रंजिश में हत्या की आशंका

28-Nov-2022 04:17 PM

PATNA: खबर राजधानी पटना से है, जहां बेखौफ अपराधियों ने एक वार्ड सदस्य के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई हत्या की इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। हत्या के पीछे चुनावी रंजिश को कारण बताया जा रहा है। घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना गौरीचक थाना क्षेत्र के सुडीहा गांव की है।


मृतक शख्स की पहचान सुडीहा पंचायत की वार्ड सदस्य किरण देवी के बेटे वीरेंद्र कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पंचायत चुनाव के दौरान मृतक वीरेंद्र की मां किरण देवी ने वार्ड सदस्य के पद पर जीत हासिल की थी। चुनाव में हार के बाद से ही विरोधी पक्ष के सुबोध कुमार के साथ दोनों परिवारों के बीच विवाद चल रहा था। अपराधियों की गोली का शिकार हुआ वीरेंद्र अपने पिता रामपति रविदास के साथ बाइक पर सवार होकर किसी काम से अरवल जा रहा था।


वीरेंद्र घर से थोड़ी ही दूरी पर पहुंचा था कि आरोपी सुबोध कुमार और उसके समर्थकों ने उसे गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। दो गोली लगने के बाद वीरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी सिगरेट को लेकर वीरेंद्र का विवाद अपराधियों के साथ हुआ था। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। वारदात को अंजाम देने के बाद से सभी आरोपी गांव छोड़कर फरार हो गए हैं।