बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली Bihar News: मुजफ्फरपुर में अपराध की साजिश बेनकाब… पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो शातिर दबोचे बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा
16-Mar-2022 08:51 PM
PATNA : बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां पुलिस ने एक अपार्टमेंट में शराब पार्टी कर रहे 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कमरे से पुलिस ने शराब की सात खाली बोतलों को बरामद किया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार युवक होली मिलन समारोह के दौरान खुलेआम शराब पार्टी कर रहे थे। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है।
बताया जा रहा है कि पाटलिपुत्रा थाना क्षेत्र स्थित आनंद विहार कॉलोनी में एक अपार्टमेंट में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया था। इस दौरान फ्लैट संख्या 101 में कुछ युवक शराब पार्टी कर रहे थे। इसी बीच गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर नशे में धुत युवकों को रंगेहाथ धर दबोचा।
तलाशी के दौरान पुलिस ने कमरे से शराब की 7 खाली बोतलों को बरामद किया है। जानकारी के मुताबिक शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार हुए सभी युवक बड़े घरानों के बताए जा रहे हैं, जो होली मिलन समारोह के दौरान शराब पार्टी कर रहे थे। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार युवकों को जेल भेजने की तैयारी में जुटी है।
बताते चलें कि शराब को लेकर इन दिनों राज्य सरकार काफी सख्त हो गई है। खासकर होली में शराब को लेकर पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है। बिहार के विभिन्न जिलों में जहरीली शराब से मौत के मामले भी सामने आ रहे हैं, बावजूद इसके शराब पीने वाले अपनी आदत से बाज नहीं आ रहे हैं।