लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी
23-May-2021 07:39 PM
By BADAL ROHAN
PATNA : इस वक्त एक ताजा मामला पटना से सामने आया है. एक विवाहिता की हत्या करने की बात सामने आ रही है. मृतक महिला के पति और उसके ससुराल वालों पर महिला की हत्या करने का आरोप लगा है. पटना पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.
घटना पटनासिटी के बहादुरपुर थाना क्षेत्र की है, जहां बहादुरपुर में एक नव विवाहिता की हत्या कर देने का मामला आया है. बताया जा रहा है कि आलमगंज के मालिया महादे की रहने वाली नेहा की शादी बहादुरपुर के रामपुर नहर के पास रहनेबाले बिक्की से दो साल पहले हुई थी. जिसमे करीब 5 लाख रुपए दहेज स्वरूप दिया गया था. शादी के कई सामान भी दिए गए थे.
मृतक नेहा के भाई ने बताया कि बाबजूद उसके लड़के बालो के तरफ से बराबर दो लाख रुपए और एक मोटरसाइकिल की मांग बराबर की जाती रही. मांग पूर्ण नहीं होने पर बराबर नेहा का मारा पीटा जाता था. मृतक नेहा के भाई ने बताया कि आज बहन के ससुराल के पड़ोसियों के द्वारा हम सभी को पता चला कि बहन नेहा की मौत हो गयी है और ससुराल बालो ने नेहा की शव को चुपचाप दाह संस्कार करने के लिये उसे गंगा घाट लेकर चले गए. हालांकि मामले की सूचना तत्काल पुलिस को दी गयी, जिसके बाद पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है.
मृतक के भाई ने बताया कि नेहा की गला दबाकर हत्या की गई है. फिलहाल मामले में पुलिस ने मृतक महिला के ससुर और उसके पति विक्की को गिरफ्तार कर लिया है.