ब्रेकिंग न्यूज़

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने पीएम मोदी से मांगा इस्तीफा, अमेरिका का नाम लेकर पूछे तीखे सवाल पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने पीएम मोदी से मांगा इस्तीफा, अमेरिका का नाम लेकर पूछे तीखे सवाल Nishant Kumar :कोई एक्टर, कोई क्रिकेटर… अब इंजीनियर साहब की पॉलिटिकल एंट्री; निशांत के सामने सबसे बड़ी परीक्षा —खुद को बनाना नंबर-वन आइडेंटिटी ‘खुद को सीएम नहीं, पीएम समझती हैं ममता बनर्जी’, राष्ट्रपति पर टिप्पणी को लेकर भड़के गिरिराज सिंह Bihar News: होली मनाने ससुराल गए युवक का पेड़ से लटका मिला शव, हत्या की आशंका Bihar Crime News: मछली मारने से मना करने पर मुखिया को कीचड़ में पटक कर पीटा, मारपीट का वीडियो वायरल Bihar Crime News: मछली मारने से मना करने पर मुखिया को कीचड़ में पटक कर पीटा, मारपीट का वीडियो वायरल Bihar News: गूंगी महिला से छेड़खानी के आरोप में युवक का सिर मुंडवाया, कालिख पोतकर पूरे गांव में घुमाया बिहार होमगार्ड की महिला जवानों की दबंगई: बस का किराया मांगने पर दिखाया वर्दी का रौब, बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा Bihar Road Accident : पटना में तेज रफ़्तार का कहर ! बालू लदे ट्रैक्टर से टकराई बाइक, इलाके में मची अफरातफरी

राजधानी में उत्पाद विभाग का बड़ा एक्शन: तीन गाड़ियों से शराब की बड़ी खेप जब्त, पटना पुलिस को भनक तक नहीं लगी

25-Aug-2024 04:27 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार में शराबबंदी कानून के लागू होने के बावजूद दूसरे राज्यों से शराब की तस्करी कर उसे बिहार में पहुंचाने का सिलसिला नहीं थम रहा है। आए दिन राज्य के अलग-अलग जिलों से शराब की खेप पकड़ी जा रही है। ताजा मामला राजधानी पटना से सामने आया है, जहां उत्पाद विभाग की टीम ने तीन गाड़ियों से शराब की बड़ी खेप को जब्त किया है। हैरानी की बात है कि पटना पुलिस को इसकी भनक तक नहीं थी।


दरअसल, पटना जिला उत्पाद विभाग ने शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। उत्पाद विभाग की टीम ने तीन गाड़ियों से भारी मात्रा में देसी विदेशी शराब को बरामद किया है। पटना के उत्पाद आयुक्त प्रेम प्रकाश और उत्पाद निरीक्षक अजीत कुमार के नेतृत्व में हुई छापेमारी में यह सफलता मिली है। शराब की तस्करी के लिए पार्सल वैन का इस्तेमाल किया जा रहा था।


डाक पार्सल वैन में विशेष तहखाना बनाकर शराब तस्करी की जा रही थी। वहीं उत्पाद विभाग की टीम ने एक इनोवा और पिकअप वैन को भी शराब के साथ जब्त किया है। 5020 टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब के 116 कार्टून, 450 लीटर देसी शराब जब्त किया गया है। तीनों छापेमारी में छह लोगों की गिरफ्तारी हुई है। उत्पाद विभाग की टीम गिरफ्तार तस्करों से कड़ी पूछताछ कर रही है।