Bihar Politics : JDU विधायक के बिगड़े बोल, कहा - तेजस्वी अपने समय में क्यों नहीं UGC लागू करवा लिए,अब दूसरे के चू @#% पर तबला बजा रहे Bihar Police Action : फर्स्ट बिहार की खबर का हुआ असर : प्रेमी जोड़े से वसूली करने वाले 2 पुलिसकर्मी सस्पेंड, वीडियो वायरल होने के बाद विभाग ने लिया एक्शन Bihar Board Matric Exam : आपकी भी छूट गई है 10th बोर्ड एग्जाम तो दूर करें टेंशन, BSEB इस महीने फिर लेने जा रही एग्जाम; अभी से शुरू करें तैयारी Bihar Vidhan Sabha : बजट सत्र के 12वें दिन गरमाएगी राजनीति: शराबबंदी पर सरकार घिर सकती है, रामविलास पासवान मुद्दे पर बढ़ा घमासान Gaya crime news : सावधान! छोटे बच्चों वाले माता-पिता रहें अलर्ट, बिहार के इस जिले में 7 दिनों में एक दर्जन से अधिक बच्चे हुए गायब; पुलिस भी हुई परेशान Bihar Mining Department : बिहार में खनन विभाग का बड़ा एक्शन! कई जिलों के अधिकारियों पर गिरी गाज, अंदर की रिपोर्ट ने मचाई हलचल Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana : आपके खाते में भी अभी तक नहीं आया है 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' के 10 हज़ार रुपए, तो जानिए अब खाते में कब आएंगे पैसे Aadhaar App : आप भी अपने आधार में घर बैठे अपडेट करें पता, मोबाइल नंबर और नाम, जानें पूरा ऑनलाइन प्रोसेस Bihar weather forecast : बिहार के इन दो जिलों में डॉप्लर वेदर रडार लगाएगा इसरो, जानिए क्या होगा फायदा; किसानों को भी मिलेगी यह सुविधा Bihar Jobs 2026: बिहार में 44,321 एएनएम और 45 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, युवाओं के लिए बड़ा मौका
10-Jan-2023 07:00 AM
PATNA : बिहार में पड़ रही कड़ाके की सर्दी ने सूबे का हाल बेहाल कर रखा है। राजधानी पटना समेत बिहार के ज्यादातर जिलों में इस वक्त आने वाली सर्दी पड़ रही है। सर्दी के सितम की वजह से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। पटना में इस सीजन का सबसे ठंडा दिन सोमवार को रहा। पटना में अधिकतम तापमान के सबसे नीचे जाने का पिछले 5 साल का रिकॉर्ड टूट गया।
सोमवार को पटना में इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। पटना का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री गिरावट के साथ 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को पटना का न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस था। बीते 24 घंटों के दौरान पटना के न्यूनतम तापमान में 1.7 डिग्री की गिरावट होने से लोग ठंड में दिन भर ठिठुरते रहे। प्रदेश के गया में सबसे कम न्यूनतम तापमान रहा। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री कम यानी 3.7 डिग्री रहा। बिहार में लगातार तीसरे दिन भी कई शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा। पटना समेत गया, भागलपुर, पूर्णिया, वाल्मीकि नगर, मुजफ्फरपुर, सुपौल, फारबिसगंज, सबौर, डेहरी, मोतिहारी, शेखपुरा, सीतामढ़ी के पुपरी, औरंगाबाद, बांका, कटिहार, नवादा, जीरादेई, समस्तीपुर के पूसा, सहरसा के अगवानपुर, किशनगंज में 10 डिग्री के नीचे रहा।
पिछले पांच सालों में पटना का सबसे कम अधिकतम तापमान भी सोमवार को रिकॉर्ड किया गया। सोमवार को पटना का अधिकतम तापमान 2.8 डिग्री रहा, इससे पहले साल 2018 में पांच जनवरी को पटना का अधिकतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस, जबकि 11 जनवरी को 11.7 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया था। इसी साल चार और पांच जनवरी को पटना का अधिकतम तापमान 13.4 डिग्री दर्ज किया गया था।